Headline
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

रेलवे ब्रिज पर रील बनाना दो किशोरों को पड़ा भारी, ट्रेन की चपेट में आने से मौत

हरिद्वार। रेलवे ब्रिज पर रील बना रहे दो किशोरों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी और सिविल पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्वजन मृतकों के शव को घटनास्थल से उठा ले गए। शनिवार की देर शाम लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुजुर्ग निवासी शिवम व सिद्धार्थ डोसनी रेलवे स्टेशन के समीप सोलानी नदी पुल पर खड़े होकर अपलाइन में रील बना रहे थे कि इसी दौरान रेलवे लाइन पर देहरादून से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन आ गई तथा दोनों किशोर ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर स्वजन मौके पर पहुंचे और शवों को घटनास्थल से उठाकर ले गए। सूचना मिलने पर जीआरपी एवं सिविल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन मौके पर शव नहीं मिले। जानकारी करने पर पता चला मृतक किशोरों के स्वजन उनके शव उठा ले गए हैं।

जीआरपी थानाध्यक्ष ममता गोला ने बताया कि दोनों किशोर डोसनी स्टेशन के पास सोलानी नदी पुल पर सेल्फी ले रहे थे, जिनकी ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि उनके पहुंचने से पहले ही स्वजन दोनों किशोरों के शव उठा ले गए। लक्सर रेलवे स्टेशन पर दिल्ली निवासी एक महिला यात्री की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतका दिल्ली की रहने वाली थी। वहीं, हरिद्वार-लक्सर रेलवे लाइन पर सीधडू रेलवे फाटक के निकट एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लक्सर रेलवे स्टेशन पर एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।

थानाध्यक्ष जीआरपी ममता गोला ने बताया कि महिला रेलवे लाइन क्रास कर रही थी कि इसी दौरान दरभंगा से अमृतसर जाने वाली ट्रेन रेलवे लाइन पर आ गई तथा ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। मृतका शबनम जामा मस्जिद नार्थ दिल्ली की निवासी थी। उधर, लक्सर-हरिद्वार रेलवे लाइन पर सीधडू रेलवे फाटक के निकट रेलवे ट्रैक के निकट एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी।

जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। मृतक की उम्र 50 वर्ष के आसपास है। मृतक के सिर दोनों हाथों, पैरों व शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोटें हैं। मृतक खाकी रंग की पेंट व कमीज पहने था। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top