Headline
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ

कांवड़ यात्रा में यातायात मैनेजमेंट को लेकर इस बार ड्रोन की होगी मुख्य भूमिका, चार करोड़ शिवभक्तों का होगा भव्य स्वागत

देहरादून। कांवड़ यात्रा में यातायात मैनेजमेंट को लेकर इस बार ड्रोन की मुख्य भूमिका होगी। इस बार कांवड़ के दौरान ड्रोन में हूटर फिट किए जाएंगे। यदि कहीं पर लड़ाई-झगड़े या हुड़दंग की स्थिति बनेगी तो ड्रोन वहां पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हूटर बजाएगा। इसके बाद जगह की लोकेशन कंट्रोल रूम तक पहुंचेगी, जहां से फोर्स को मौके पर भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर शासन-प्रशासन के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा की। मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि कांवड़ मेले में आने वाले शिवभक्तों को कोई भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। यातायात, सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल आदि व्यवस्थाओं में बिल्कुल भी लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। हेलीकाप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा भी की जाएगी। सीएम ने कांवड़ मेले से संबंधित सभी व्यवस्थाओं के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी प्रमुख सचिव आरके सुधांशु को सौंपी है। चार जुलाई से शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा में इस बार करीब चार करोड़ शिवभक्तों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। भीड़भाड़ अधिक होने के चलते पुलिस विभाग इस बार ड्रोन का इस्तेमाल अधिक से अधिक करने की योजना बना रहा है। इसी के तहत पुलिस विभाग की ओर से कुछ अभिनव प्रयोग किए गए हैं। इसमें ड्रोन पर हूटर लगाने की नई पहल है। इसके अलावा यातायात को संचालित करने के लिए भी इस बार ड्रोन मददगार साबित होंगे। यदि किसी रूट पर भीड़-भाड़ अचानक बढ़ जाती है और अचानक रूट प्लान बदलता है तो इसका अनाउंसमेंट भी ड्रोन के माध्यम से किया जाएगा।

कांवड़ यात्रा के चलते ऋषिकेश व हरिद्वार में अधिक भाड़ होने के चलते यहां पर चार ड्रोन लगाए जाएंगे। दो ड्रोन हरिद्वार और दो ऋषिकेश में लगेंगे। इसके लिए पुलिस वायरलेस के आठ जवानों की टीम तैयार की गई है, जोकि 30 जून को ऋषिकेश व हरिद्वार रवाना होंगे। टीमें दोनों जगह पहुंचकर पहले शहर का जायजा लेंगी कि ड्रोन कहां-कहां तैनात किए जाने हैं। इसके लिए विभाग ने 25 जवानों को ट्रेंड किया है। कांवड़ यात्रा में जुटने वाली भीड़ का डाटा परीक्षण करने के लिए उत्तराखंड पुलिस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रुड़की के साथ एमओयू साइन करने जा रही है। आइआइटी की ओर से एक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस टूल तैयार किया जा रहा है, जोकि भीड़ के बीच से विशेष व्यक्ति की पहचान करने में सहायक होगा।

इसके लिए आइआइटी रुड़की की ओर से पुलिस विभाग से कांवड़ यात्रा में जुटने वाली भीड़ का डाटा मांगा है। टूल यदि भीड़ के बीच से विशेष व्यक्ति की पहचान करने में सहायक होता है तो यह बड़ी उपलब्धि होगी। कांवड़ यात्रा में इस बार ड्रोन की अधिक मदद ली जाएगी। इस बार ड्रोन पर हूटर लगाए जा रहे हैं। यह रूट डायवर्ट के दौरान संदेश देने में सहायक होंगे। यात्रा के दौरान चार ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top