Headline
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

ऋतिक रोशन के साथ फिर धमाल मचाएंगी वाणी कपूर

ऋतिक रोशन और वाणी कपूर को आपने फिल्म वॉर में देखा होगा और पसंद भी किया होगा। अब एक बार फिर दोनों साथ आ रहे हैं और वे इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। खासकर वाणी की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने हाल ही में इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि वह ऋतिक के साथ फिर धमाल मचाने को तैयार हैं। ऋतिक और वाणी यूके टूर के लिए साथ रहे हैं। वाणी का यह पहला टूर है और इसलिए वह सातवें आसमान पर हैं। सबसे ज्यादा उत्साह उन्हें ऋतिक संग परफॉर्म करने का है।

उन्होंने मीडिया से कहा, ऋतिक के साथ मंच साझा करना एक खास पल और सुखद अहसास है। वह बेहद प्रतिभाशाली और असाधारण कलाकार हैं और मैं इस अवसर को पाकर बहुत खुश हूं। मैं उन कभी न भूलने वाले पलों को जीने के लिए बहुत उत्साहित हूं। वाणी ने आगे कहा, मैं सौभाग्य से कई सुपर-डुपरहिट गानों का हिस्सा रही हूं। फिर चाहे वो सुशांत सिंह राजपूत के साथ गुलाबी हो, रणवीर सिंह के साथ नशे सी चढ़ गई हो या फिर ऋतिक के साथ घुंघरू हो।

इन सभी गानों की दीवानगी लोगों के सिर चढक़र बोली है। इन गानों की दुनियाभर में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। अब घुंघरू के बाद वाणी फिर ऋतिक के साथ कदम से कदम मिलाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ऋतिक और वाणी के इस टूर को स्टार्स ऑन फायर नाम दिया गया है, जिसमें दोनों अपने धमाकेदार डांस से मंच पर आग लगाएंगे। इसका आयोजन 1 सितंबर को लंदन के ओवीओ एरिना में और 2 सितंबर को लीड्स के फर्स्ट डायरेक्ट एरिना में होगा।

फिल्म वॉर के लिए ऋतिक और वाणी पहली बार साथ आए थे। यह ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म में टाइगर श्रॉफ भी थे और दोनों सितारों का एक्शन देख हर कोई उनका फैन बन गया था। इसके साथ ही यह फिल्म भारत ही नहीं, विदेशो में भी खूब पसंद की गई थी। वॉर का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था। 170 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ रुपये कमाए थे।

वाणी जल्द ही यशराज फिल्म्स की सीरीज मंडाला ब्रदर्स में नजर आएंगी। यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जिसका निर्देशन गोपी पुथरन ने किया है। इसके अलावा वह फिल्म सर्वगुण संपन्न में नजर आएंगी। इसके उनके साथ अभिनेता इश्वाक सिंह हैं। इसमें 90 के दशक में सेट की गई एक अनोखी कहानी देखने को मिलेगी। यह एक सोशल कॉमेडी फिल्म है। दूसरी तरफ ऋतिक को दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के साथ फिल्म फाइटर में देखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top