Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

इस दिन खुलेगा केदारनाथ हेली सेवा टिकटों की बुकिंग का पोर्टल, 31 जुलाई तक की यात्रा की होगी बुकिंग

देहरादून। केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी का पोर्टल तीन जुलाई से खुलेगा, जिसमें आठ से 31 जुलाई की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग की जाएगी। मानसून सीजन के चलते कई कंपनियों से संचालन बंद कर दिया है। वर्तमान में आर्यन और हिमालयन एविएशन की सेवाएं संचालित हैं। इस बार केदारनाथ धाम के लिए 25 अप्रैल से गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा हेलीपैड से हेली सेवा का संचालन शुरू किया गया था। 30 जून तक हेलीकाॅप्टर से 61,967 यात्री केदारनाथ पहुंचे। हेली कंपनियों ने लगभग 10,956 शटल की है।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) की ओर से हेली सेवा की बुकिंग के लिए चरणबद्ध स्लॉट खोले गए। सात जुलाई तक हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग फुल है। आईआरसीटीसी ने तीन जुलाई से बुकिंग पोर्टल खोलने की जानकारी दी है, जिसमें आठ से 31 जुलाई तक की यात्रा के लिए बुकिंग की जाएगी। ट्रांस भारत, पवन हंस, ग्लोबल विक्ट्रा, ऐरो एविएशन कंपनी ने मानसून के चलते हेली सेवा का संचालन बंद कर दिया है, जबकि केदारनाथ हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर हादसे के बाद क्रिस्टल कंपनी की सेवाएं पहले से ही बंद हैं। डीजीसीए ने क्रिस्टल एविएशन को हेली सेवा की अनुमति नहीं दी है। वर्तमान में आर्यन और हिमालयन कंपनी की सेवा उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top