Headline
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
एसआईआर अभियान की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, 63,246 नोटिस वितरित
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
राजेंद्र नगर में नवनिर्मित ट्यूबवेल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
संदिग्ध जाति प्रमाण पत्र पर कार्रवाई, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी का प्रमाण पत्र निरस्त
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
सहसपुर में एसआईआर कार्य का आयुक्त गढ़वाल ने लिया जायजा
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश
एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश

सैफ चैंपियनशिप 2023 – टीम इंडिया ने लेबनान को 4-2 से हराकर फाइनल में बनाई जगह, कल कुवैत से होगा मुकाबला

नई दिल्ली। सैफ चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भारतीय फुटबॉल टीम ने लेबनान को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई। वहां उसका मुकाबला चार जुलाई को कुवैत से होगा। निर्धारित 90 मिनट तक 0-0 की बराबरी के बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में चला गया। एक्स्ट्रा टाइम में भी दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर पाईं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में मैच का फैसला हुआ। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने यहां शानदार प्रदर्शन करते मैच को अपने नाम कर लिया।

टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। उसने पाकिस्तान और नेपाल को शिकस्त दी थी। वहीं, कुवैत के खिलाफ उसका अंतिम ग्रुप मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ था। अब उसने लेबनान को हराकर जीत के क्रम को जारी रखा है। भारत ने इस महीने की शुरुआत में ओडिशा में इंटरकाॅन्टिनेंटल कप के लीग मैच में लेबनान को गोलरहित ड्रॉ पर रोका था। उसके बाद टूर्नामेंट के फाइनल में उसे 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया था। भारत ने एक बार फिर से लेबनान को हार का स्वाद चखाया है।

भारत 13वीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है। वह सबसे ज्यादा आठ बार चैंपियन बना है। चार बार टीम उप-विजेता रही है। सुनील छेत्री की कप्तानी में भारतीय टीम की नजर नौवीं बार चैंपियन बनने पर होगी।  मैच के बाद छेत्री ने कहा,  ”यह मुकाबला काफी कड़ा था। लेबनान के खिलाफ खेलना आसान नहीं होता। हमने अच्छा प्रदर्शन किया। अभी फाइनल के बारे में हम नहीं सोच रहे। यहां से जाने के बाद आराम करेंगे और फिर फाइनल की तैयारी करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top