Headline
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश

पीएम मोदी सात जुलाई को वाराणसी को देंगे 28 परियोजनाओं की सौगात

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात जुलाई से अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 28 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक, प्रधानमंत्री करीब 18 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें सुल्तानपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का कौशल और तकनीकी सहायता केंद्र (सीएसटीसी) शामिल है।

305 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा। इनमें मणिकर्णिका घाट और हरिश्चंद्र घाट का सौंदर्यीकरण शामिल है। तीन रेलवे ओवरब्रिज का भी शिलान्यास किया जाएगा। इसके अलावा, प्रधानमंत्री बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में 10 मंजिला अंतर्राष्ट्रीय छात्रावास जनता को समर्पित करेंगे। गंगा पर जल परिवहन को गति देने के लिए अस्सी घाट, शिवाला घाट, केदार घाट, पंचगंगा घाट और राज घाट पर काम शुरू करने की नींव रखने का भी प्रस्ताव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top