Headline
आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी
चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग
हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत

घास काटने गई बहु पर गुलदार ने किया हमला, 62 वर्षीय सास ने बचाई जान

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अगस्त्यमुनि के फलई गांव की 62 वर्षीय जानकी देवी ने गुलदार से भिड़कर अपनी बहू पूनम देवी की जान बचा ली। बुजुर्ग के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे जख्म हैं। सीएचसी अगस्त्यमुनि में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि बहू पूनम भी घायल है, पर उसकी हालत में सुधार है। बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे फलई गांव की 62 वर्षीय जानकी देवी पत्नी सते सिंह राणा अपनी पुत्रवधु पूनम देवी पत्नी केशव सिंह के साथ मवेशियों के लिए घास लेने जंगल गई थीं। दोनों घास काट रही थीं। कुछ दूरी पर अन्य महिलाएं भी थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे गुलदार ने पूनम देवी पर हमला कर दिया। यह देख जानकी देवी चिल्लाते हुए गुलदार से भिड़ गईं।

इस पर गुलदार ने पूनम को छोड़ दिया और जानकी देवी को घसीट कर ले जाने लगा। इस पर, पूनम समेत अन्य महिलाएं चिल्लाने लगीं। लेकिन जानकी देवी ने हिम्मत नहीं हारी। एक तरफ गुलदार उन्हें घसीटता हुआ आगे बढ़ रहा था तो दूसरी तरफ उन्होंने गुलदार पर दरांती से हमला शुरू कर दिया, जिससे उसके मुंह पर चोट भी आई। सभी महिलाओं के चिल्लाने और जानकी देवी के हमले से परेशान होकर आखिर गुलदार उन्हें छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने घायल जानकी और पूनम देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां जानकी देवी के सिर पर कई टांके लगाए गए।

उनके चेहरे, पीठ और पैरों पर भी गहरे जख्म हैं। सिर के जख्मों को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, पूनम देवी की हालत में सुधार है। वह, गुलदार के भय से काफी डरी-सहमी हैं। उधर, रुद्रप्रयाग के डीएफओ अभिमन्यु ने बताया कि गुलदार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top