Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

समान नागरिक संहिता को लेकर उत्तराखंड पर सबकी नजर, सीएम धामी ने दिया बड़ा बयान

देहरादून। उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) को लेकर चर्चाओं का बाजार लगातार गर्म है। प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने का इंतजार सभी को है। इसी बीच शनिवार को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जैसे ही समिति सब कुछ संकलित करके हमें रिपोर्ट देगी, हम प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून में हैं। सीएम धामी ने आज देहरादून में सीएम कैंप कार्यालय परिसर से ‘अपनी सरकार – आपके द्वार पर नागरिक सेवाएं’ योजना को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए समान नागरिक संहिता पर भी अपनी बात रखी।

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जैसे ही समिति सब कुछ संकलित करके हमें रिपोर्ट देगी, हम प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे और इसे जल्द से जल्द लागू करने का प्रयास करेंगे। बता दें कि उत्तराखंड में कमेटी यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार कर रही है। जल्द ही कमेटी ड्राफ्ट सरकार को सौंप देगी, जिसके बाद यह प्रदेश में लागू किया जाएगा। शनिवार को देहरादून में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘अपनी सरकार – आपके द्वार पर नागरिक सेवाएं’ योजना की शुरुआत की। इसको लेकर सीएम धामी ने कहा कि जनता को बेहतर सुविधा मिले हम उसी के लिए काम कर रहे हैं।

सीएम धामी ने कहा कि लोगों तक कॉमन सर्विस सेंटर की सुविधाएं और भी बेहतर तरीके से पहुंचे, इसके लिए लगातार काम किया जा रहा है और आज देहरादून में पहली बार ऐसा किया गया। लोगों को अब सेंटरों में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सीएम धामी ने कहा कि उन तक सामान मुहैया कराएगा और वो जनता की दरवाजे तक वो सुविधाएं वितरित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top