Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

देहरादून मंडी समिति अब अफगानिस्तान से खरीदेगी टमाटर, 60 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से होगी खरीद

देहरादून। टमाटर के दामों से आम लोगों को राहत देने के लिए देहरादून मंडी समिति अफगानिस्तान से टमाटर खरीदने की तैयारी कर रही है। इसके लिए समिति ने कर्नाटक के एक व्यवसायी से संपर्क किया है। अफगानिस्तान से 60 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से टमाटर खरीदा जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार से अनुमति ली जाएगी। दरअसल, उत्तराखंड के साथ ही पूरे देश में टमाटर के दाम आसमान छूं रहे हैं। बढ़ती कीमतों को देखते हुए कंज्यूमर अफेयर मिनिस्ट्री को भी इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।

देश के कई राज्यों में तो टमाटर सौ से तीन सौ रुपये किलो तक बिक रहा है। देहरादून में भी कुछ समय पहले तक टमाटर दो रुपये प्रति किलो तक बिका। हालांकि दून जिला प्रशासन ने लोगों को राहत देने का प्रयास किया है और दाम 80 से 110 रुपये प्रति किलो फिक्स किए हैं, लेकिन लगातार बारिश होने के कारण दामों में कमी की संभावना कम दिख रही है। ऐसे में मंडी समिति अफगानिस्तान से टमाटर खरीदने पर विचार कर कर रहा है। सूत्रों की माने तो इसके लिए मंडी समिति की कर्नाटक के एक व्यवसायी से बात भी चल रही है। जो 60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से अफगानिस्तान से टमाटर दिलाने की बात कह रहा है।

हालांकि देश के बाहर से टमाटर खरीदने के लिए मंडी समिति को केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय से अनुमति लेनी पड़ेगी। अनुमति मिलने के बाद ही इस पर आगे बढ़ा जाएगा। सचिव मंडी समिति विजय थपलियाल ने बताया कि इस मामले में केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय से वार्ता की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top