Headline
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

चमोली में घटना स्थल पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत

सभी कार्यक्रम स्थगित कर, राहत व बचाव कार्य का सम्भाला मोर्चा

गंभीर रूप से घायलों को किया एयर लिफ्ट, भेजे एम्स ऋषिकेश

देहरादून। चमोली जनपद में हुई दुःखद घटना की सूचना मिलते ही जनपद के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने दुर्घटना में घायल हुये लोगों को उपचार हेतु जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिये।

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने चमोली जनपद में घटी दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुये ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की, साथ ही उन्होंने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रर्थाना की। डा. रावत ने बताया कि चमोली हादसे की सूचना मिलते ही उन्होंने अपने आगे के सभी कार्यक्रम रद्द किये और तत्काल दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। घटना स्थल पर पहुंचे ही उन्होंने हादसे में घायल लोगों को शीघ्र प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के लिये जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को एयर लिफ्ट करा कर एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है, जहां उन्हें बेहतर उपचार दिया जायेगा। इसके अलावा अन्य घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर में उपचार दिया जा रहा है। विभागीय मंत्री डा. रावत ने बताया कि राहत व बचाव कार्य यृद्ध स्तर पर जारी है और वह स्वयं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ जनपद मुख्यालय पर मौजूद हैं।

कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत इन दिनों अपने चार दिवसीय गढ़वाल-कुमाऊं भ्रमण पर हैं। चमोली जनपद के देवाल ब्लॉक में एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें चमोली में हुये हादसे की जैसे ही खबर मिली, उन्होंने अपने आगे के सभी कार्यक्रम रद्द कर जिला मुख्यालय चमोली में स्थानीय प्रशासन के साथ राहत व बचाव कार्य का मोर्चा सम्भाल लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top