Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

अपर मुख्य सचिव ने की ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा,अधिकारियों को दिये ये निर्देश

देहरादून।दिनांक 09, मई 2022 को श्री आनन्द बर्द्धन, अपर मुख्य सचिव, ग्राम्य विकास विभाग, उत्तराखण्ड शासन द्वारा देवेन्द्र शास्त्री भवन, सचिवालय परिसर में जनपद चम्पावत को छोड़कर अन्य जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियों के साथ ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक की गयी। विभागान्तर्गत केन्द्र पोषित योजनायें, राज्य पोषित एवं वाहय सहायतित परियोजना संचालित हैं, जिनकी प्रगति के संबंध में जनपदवार / योजनावार विस्तृत चर्चा की गयी।

महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना की समीक्षा में कन्वर्जन्स के माध्यन से अन्य विभागों के साथ समन्वय पर जोर दिया गया तथा अगली बैठक में कन्वर्जन्स के माध्यम से किये गये कार्यों का प्रस्तुतीकरण दिये जाने के निर्देश दिये गये। विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अन्तर्गत कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय। प्रत्येक योजना के अन्तर्गत सफलता एवं असफला की कहानी तैयार कर प्रस्तुत करने एवं योजना आउटकम का विशलेषण / अध्ययन किये जाने के निर्देश दिये गये।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उत्पादित उत्पादों को आउटलेट के माध्यम से विपणन किया जाता है, की समीक्षा की जाय। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अन्तर्गत उद्योगों की मांग के अनुसार सम्बन्धित ट्रेडों में युवाओं को प्रशिक्षित किया जाय। प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत माह जुलाई 2022 तक समस्त आवासों को पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये।

प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना के अन्तर्गत माह सितम्बर 22 तक कार्यों को पूर्ण करने तथा जिन भूमि स्वामियों की जमीन अधिग्रहण की गयी है का मुआवजा तत्काल भुगतान किये जाने के निर्देश दिये गये। पलायन पर अंकुश लागाने की दृष्टि से पलायन रोकथाम योजना के अन्तर्गत रिवर्स पलायन पर जोर दिया जाय जिसके लिये समुचित कार्ययोजना तैयार की जाय। सभी विभागीय कार्यक्रमों के अन्तर्गत विगत वर्ष के अपूर्ण कार्यों को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश समस्त मुख्य विकास अधिकारियों को दिये गये। सचिव पशुपालन एवं सहकारिता द्वारा अन्तर्विभागीय योजना के कन्वर्जन्स के संबंध में प्रस्तुतीकरण किया तथा “Veer Shiromani Madho Singh Bhandari Integreated Modal for agriculture” के अन्तर्गत मुख्य विकास अधिकारियों को जनपद स्तर पर कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता, डेरी एवं मत्स्य विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर किसानों की आय दोगुनी होने के उद्देश्य से समस्त गांव का एकीकृत प्लान तैयार किये जाने तथा इस सम्बन्ध में किसी प्रकार के प्रकरण हो तो उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये। सचिव, कृषि द्वारा जनपद के मुख्य फसल की उत्पादन के आधार पर मार्केटिंग प्लान तथा विभाग के फार्म रिवाइवल को पर्यटन के जोड़ते हुये प्लान 15 दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

बैठक में श्री आनन्द स्वरूप, अपर सचिव / आयुक्त, ग्राम्य विकास, श्री उदयराज सिंह, अपर सचिव, ग्राम्य विकास, श्रीमती रीना जोशी, अपर सचिव, ग्राम्य विकास, श्री नरेन्द्र कुमार जोशी, निदेशक, उसाटा, जनपद चम्पावत को छोड़कर अन्य जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top