Headline
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त
आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त

डंपर ने बाइक सवार तीन कांवड़ियों को कुचला, 2 की मौके पर मौत

रुड़की। बाईपास पर एक डंपर ने बाइक सवार तीन कांवड़ियों को कुचल दिया। जिसमें 2 कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गया। गुस्साए कांवड़ियों ने कार में आग लगा दी और बाईपास पर जाम लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाकर मामला शांत किया। पुलिस के अनुसार, रविवार की सुबह दिल्ली की ओर से कुछ कांवड़िए बाइक पर गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही वह  बाईपास पर टोडा खटका गांव के पास पहुंची तो एक डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक कावड़िया घायल हो गया। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने बाईपास पर जाम लगा दिया और एक कार को रोककर उसमें आग लगा दी। बाईपास किनारे पलट दिया।

बाईपास पर जाम लगाने और कार में आग लगाने की सूचना मिलते ही रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और मुश्किल से आग पर काबू पाया।  साथी गुस्साए कांवरियों को किसी तरह शांत कराया। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि हादसे में मनोज (26) पुत्र मेवाराम निवासी धौलपुर कामबेपुरा थाना धौलपुर जिला धौलपुर राजस्थान और अनिल कुमार (22) पुत्र शंति नंदन निवासी हार हाथी थाना नगला सिंधी टूडला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि प्रदीप पुत्र बंशीलाल निवासी यात्रा बिहारी कनागल थाना एडामोला आगरा की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया है। मृतक और घायल के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top