Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

टमाटर पर चढ़ा महंगाई का रंग नहीं हो रहा फीका, हरी सब्जियां और फल भी खा रहे भाव

नई दिल्ली। टमाटर पर चढ़ा महंगाई का रंग फीका होने का नाम नहीं ले रहा। पिछले करीब एक महीने से खुदरा बाजार में इसके भाव चढ़े हुए है। स्थिति यह है कि टमाटर का भाव सब्जी वाले से पूछने के बाद खरीदार चुप्पी साध लेते हैं। अभी एक किलो टमाटर 140 रुपये में मिल रहा है। टमाटर के साथ ही हरी सब्जियों और फलों के भाव में भी कोई कमी नहीं दिखाई दे रही है। यहीं वजह है कि रेस्तरां और होटलों के सलाद में टमाटर गायब है।

सब्जियों व फलों से महंगाई की मार थमने का नाम नहीं ले रही है। परवल खुदरा बाजार में 120 रुपये तो कटहल 100 रुपये प्रतिकिलो मिल रहा है। इसी तरह करैला, भिंडी, तोरई, घीया के भाव भी 70-80 रुपये प्रतिकिलो है। इससे लोगों की थाली से हरी सब्जियां कम होती जा रही है। घर, होटल, ढाबे में टमाटर का तड़का भी नहीं लग पा रहा है। टमाटर के महंगे होने से सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को हो रही जो सावन के महीने में लहसून-प्याज का सेवन नहीं करते है।
सावन का महीना होने की वजह से फलों के भाव भी बढ़े हुए है।

50 रुपये दर्जन मिलने वाला केला 80 रुपये मिल रहा है। बाबू गोसा, नासपाती और आम भी 70-80 रुपये प्रतिकिलो मिल रहा है। इसी तरह पपीता भी 70 रुपये प्रतिकिलो मिल रहा है। इस वजह से सावन के महीने में फलाहार पर रहने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सब्जी व फल बिक्रेता बंशी व गोपाल का कहना है कि बारिश की वजह से सब्जी व फल के कट्टे में ज्यादातर खराब आ रहे है।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top