Headline
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता

हैवानियत- 14 साल की लड़की को कोयले की भट्टी में डालकर जलाया, गैंगरेप की आशंका, तीन आरोपी गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में 14 वर्षीय एक लड़की को कोयले की भट्टी में जला दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की को जलाने से पहले सामूहिक दुष्कर्म की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। घटना के सिलसिले में राजस्थान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात का है। सूचना मिलने पर चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता के बड़े भाई के मुताबिक लड़की बुधवार सुबह 8 बजे बकरियों को लेकर घर से निकली थी। बकरियां दोपहर 3 बजे के आसपास लौट आईं, लेकिन उसकी बहन नहीं लौटी।

गांव में सभी रिश्तेदारों के घरों और खेतों में काफी खोजबीन के बाद भी परिवार को वह नहीं मिली। रात करीब 8 बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर कैंप में कोयला बनाने की भ_ी देखी, तो तलाश फिर शुरू हुई। चूंकि बारिश के दौरान भट्टी नहीं जलती, इसलिए उन्हें संदेह हुआ और वे उसके पास गये, तो उन्हें उसके जूते मिले।

करीब से जांच करने पर उन्हें आग में लड़की के पहने हुए चांदी के कंगन और हड्डी के टुकड़े मिले। इसके बाद ग्रामीणों ने संदेेह होने पर तीन लोगों को पकड़ लिया और उनसे पूछताछ की। जब तीनों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसे जलाने की बात कबूल की, तो पुलिस को सूचना दी गई। देर रात चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। रात में ही फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। गुरुवार सुबह फिर अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top