Headline
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

भाजपा महामंत्री कुलदीप कुमार बोले, कांग्रेस की रही है झूठ, हवा हवाई वादों व एक-दूसरे की पीठ में छुरा घोपने की नीति 

देहरादून। भाजपा ने कॉंग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि चम्पावत उपचुनाव से पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत उनकी पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं का दूरी बनाना , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रचंड जीत पर मुहर लगा रहा है। पार्टी प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने दावा किया कि इन तमाम दिग्गजों को भी मुख्यमंत्री के नाम व काम के चलते अपनी पार्टी उम्मीदवार की हार स्पष्ट नज़र आ रही है ।

कुलदीप कुमार ने व्यंग किया कि जिस तरह प्रदेश कॉंग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता खुलेआम एक दूसरे पर षड्यंत्र व विश्वासघात के आरोप लगा रहे हैं उसके बाद उन्हे तो वैसे भी नकली एकता दिखाते हुए चुनाव में जनता को बरगलाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है । उन्होने कहा कि प्रदेश में सरकार गठन के डेढ़ महीने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास को लेकर जो निर्णय लिए है उससे वह रोड मैप तैयार हो रहा है जिस पर चलकर वर्तमान दशक उत्तराखंड का दशक बनना तय है। देवभूमि की तरह चंपावत की महान जनता भी धामी सरकार के अल्पकाल में लिए जनकल्याणकारी निर्णयों से बेहद प्रसन्न है चाहे वह बुजुर्ग दंपति, दोनों के लिए पेंशन का निर्णय हो या कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने का निर्णय हो या महिला, युवा व बाल कल्याण से संबन्धित निर्णय हो।

जनता के सामने एक तरफ मोदी जी के नाम व धामी जी के काम है दूसरी तरफ कॉंग्रेस की झूठ, हवा हवाई वादों व एक दूसरे की पीठ में छुरा घोपने की नीति । अब मतदाता बेहद समझदार और जागरूक है, लिहाजा जनविरोधी कॉंग्रेस के झांसे में नहीं आने वाली । उन्होने आरोप लगाया कि जो कॉंग्रेसी नेता सार्वजनिक रूप में एक दूसरे पर धोखा देने व षड्यंत्र रचने का दावा करते हो उनसे चंपावत की जनता के लिए काम करने की उम्मीद करना बेमानी है द्य लिहाजा इस उपचुनाव में मुख्यमंत्री श्री धामी का रिकॉर्ड मतों से जीतना तय है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top