Headline
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग- रेखा आर्या
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग- रेखा आर्या
धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है- ऋतु खण्डूडी
योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है- ऋतु खण्डूडी
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का किया शुभारंभ
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का किया शुभारंभ
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना से बदलेगी पहाड़ की तस्वीर, RVNL ने साझा की प्रगति रिपोर्ट
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना से बदलेगी पहाड़ की तस्वीर, RVNL ने साझा की प्रगति रिपोर्ट
कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन
कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर
मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, हाईस्पीड कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार
मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, हाईस्पीड कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार

धारदार हथियार से युवक की बड़ी बेरहमी से हत्या, तीन भाइयों और दो बहनों पर आरोप

रुद्रपुर। प्रीतविहार में धारदार हथियार से युवक की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। पड़ोसी तीन भाइयों और दो बहनों पर हत्या का आरोप है। हत्या करने से पहले युवक को घर के भीतर खींचा और जमकर पीटा भी गया। मूल रूप से गोरखपुर यूपी का रहने वाला प्रकाश चौहान (19) का परिवार करीब 40 साल से यहां रह रहा था। कुछ साल पहले उसका परिवार वार्ड नंबर 25 प्रीतविहार फाजिलपुर महरौला में रहने लगा था। उसके माता-पिता की कुछ साल पहले ही मौत हो चुकी है। इस दौरान वह अकेले किराए पर रह कर मजदूरी करता था। पड़ोसी शिवम कोली, राहुल पासवान समेत कई लोगों ने बताया कि शुक्रवार को वह ड्यूटी से आया था और मोहल्ले में घूम रहा था।

इस दौरान मंदिर के नजदीक रहने वाली एक युवती से उसकी कहासुनी हो गई। इतने में युवती के तीन भाई आए और प्रकाश पर पहले से फंटी से वार किया फिर उसे घर के भीतर खींच ले गए। वहां युवती ने अपनी बहन और तीनों भाइयों के साथ मिलकर प्रकाश को जमकर पीटा। बाद में धारदार हथियार से उसकी जान ले ली। शोर होने पर पड़ोसियों ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच रंपुरा पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सभी आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गए थे। पुलिस एक आराेपी को कोतवाली ले आई। इधर एसपी सिटी मनोज कत्याल, फॉरेंसिक टीम के कई लोग मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी का कहना है कि जांच की जा रही है, तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

प्रीतविहार में धारदार हथियार से प्रकाश की हत्या के मामले में पड़ोसियों का कहना है कि आरोपी भाई बहनों ने उसे अपने घर पर फर्श पर लिटा कर करीब आधे घंटे तक पीटा। उस पर धारदार हथियार से हमला किया। शोर होने पर पड़ोसी पहुंचे तो आरोपियों ने दरवाजा नहीं खोला। काफी मशक्कत के बाद आरोपियों ने दरवाजा खोला। इसके बाद पड़ोसी युवक उसे गोद में उठा कर अस्पताल ले गया। लोगों के अनुसार आरोपी भाई बहन पहले भी आसपास के युवकों को प्रताड़ित कर चुके हैं। पड़ोसियों का कहना है कि दोनों बहनों ने कई बार आसपास के युवकों पर छेड़छाड़ के फर्जी केस दर्ज कराए हैं। ये लोग आसपास के लोगों को भी धमकाते रहते हैं।

आरोपी भाई बहनों ने घर के अंदर पड़े खून को पानी से धोने का प्रयास किया। साथ ही आरोपियों के एक भाई ने अपने शरीर में ब्लेड से निशान भी बनाए, ताकि पुलिस को लगे कि मृतक ने भी इस पर वार किया है। मृतक प्रकाश का छोटा भाई पप्पू इन दिनों मूल घर गोरखपुर गया है। पड़ोसियों का कहना है कि मृतक की बहन काजल की शादी कुछ वर्ष पहले नौरंगाबाद दुनका जिला बरेली में हुई है। सूचना पर वह भी मौके पर पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top