Headline
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

CM पुष्कर का बड़ा फैसला-‘केदारनाथ धाम में नहीं होंगे VIP दर्शन’

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा विश्व प्रसिद्ध चारधाम में शुमार केदारनाथ धाम में अब वीआईपी दर्शन नहीं होंगे।अब सभी श्रद्धालुओं के लिए एक समान व्यवस्था रहेगी। यानी वीआईपी हो या आम श्रद्धालु सभी को एक ही लाइन में लगकर दर्शन करना होगा।इस निर्णय से आम श्रद्धालुओं को राहत मिलने की उम्मीद है।

वीआईपी दर्शन के चलते आम श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।खासकर केदारनाथ में मौसम की चुनौती यानी ठंड और बारिश के बीच घंटों लाइन में लगने से कई तीर्थयात्रियों की तबीयत खराब हो रही है।जबकि, वीआईपी लोग बिना लाइन में लगे और आसानी से दर्शन कर निकल रहे हैं।जिससे आम आम श्रद्धालु परेशान हो रहे हैं।लिहाजा, केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने वीआईपी दर्शन पर रोक लगाने का फैसला लिया है. जिस संबंध में जल्द ही आदेश भी जारी कर दिए जाएंगे।

बाबा केदार के दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करना, शासन प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।वहीं, वीआईपी दर्शन से धाम में अधिक भीड़ बढ़ती जा रही है।जिसके चलते सरकार ने बाबा केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।सीएम धामी का कहना है कि अब सभी श्रद्धालुओं के लिए एक समान व्यवस्था रहेगी।सुगम व सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए सरकार ने वीआईपी दर्शन/लाइन समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने चरम पर है।केदारनाथ धाम में तो भीड़ सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है।आलम ये है कि मात्र 7 दिनों में एक लाख 34 हजार से भी ज्यादा तीर्थयात्री बाबा का आशीर्वाद ले चुके हैं।ऐसे में केदार धाम में लगातार यात्रियों का दबाव बढ़ रहा है।जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ में वीआईपी दर्शन को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top