Headline
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग

यमकेश्वर ब्लॉक के हेंवल घाटी में संचालित कैंपों में पसरा सन्नाटा, पुलिस- प्रशासन की ओर से पर्यटकों की आवाजाही बंद

ऋषिकेश। यमकेश्वर ब्लॉक के हेंवल घाटी क्षेत्र में संचालित कैंपों में सन्नाटा पसर गया है। लगातार बारिश की चेतावनी से आपदा सुरक्षा के दृष्टिगत पौड़ी पुलिस- प्रशासन की ओर से इन क्षेत्र में संचालित कैंप और रिजॉर्ट में पर्यटकों की आवाजाही और बुकिंग बंद कर दी है। हेंवल घाटी क्षेत्र में पिछले दिनों हुई तेज मूसलाधार बारिश ने भयंकर तबाही मचाई। 13 अगस्त को जोगियाना गांव के समीप भूस्खलन होने से मोहन चट्टी के पास सड़क के नीचे संचालित नाइट पैराडाइज कैंप जमींदोज हो गया। कैंप के अंदर रह रहे हरियाणा के पांच पर्यटकों की मलबे में दबने से मौत हो गई।

17 अगस्त शाम बैरागढ़ क्षेत्र में हुई बारिश से बैरागढ़ गांव में कई ग्रामीणों के आवासीय भवन क्षतिग्रस्त और मलबे में दब गए। पर्यटकों की सुरक्षा दृष्टिगत थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने 16 अगस्त को हेंवल घाटी क्षेत्र बैरागढ़, मोहनचट्टी, जोगियाना, बैरागढ़, गरुड़चट्टी, बिजनी, नैल, रत्तापानी, घट्टूगाड़ आदि क्षेत्रों में संचालित कैंपों में पर्यटकों की आवाजाही और बुकिंग रद्द करने के आदेश जारी कर दिए हैं। पर्यटकों की बुकिंग बंद होने से कैंपों में सन्नाटा पसर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top