Headline
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा
एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
एशियाई पैरा गेम्स में आयुष वर्मा का कमाल, शॉटपुट में जीता गोल्ड मेडल
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
गला सूखने की समस्या को न करें नजरअंदाज, पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने के हो सकते हैं ये 6 कारण
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए
विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

ऋषिकेश- चंबा हाईवे तीन जगहों पर चट्टानी मलबा आने से बाधित

नई टिहरी। नरेन्द्रनगर क्षेत्र में सोमवार रात से हो रही भारी बारिश से ऋषिकेश-चंबा हाईवे तीन जगहों पर चट्टानी मलबा आने से बाधित हो गया। एनएच की जेसीबी मशीनें हाईवे खोलने में जुटी हैं, मलबा आने से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बाधित है। ऋषिकेश चंबा हाईवे पर सोमवार रात को बारिश के कारण बगड़धार, प्लास्डा, भद्रकाली में भारी चट्टानी मलबा आ गिरा। मलबा आने की सूचना नरेन्द्रनगर थाने ने एनएच निर्माण में लगी कंपनी की जेसीबी मशीनों को मौके पर बुलाकर मलबा हटाने का कार्य शुरु करवाया।

नरेन्द्रनगर थानाध्यक्ष पंकज देवरानी ने बताया हाईवे के बगड़धार में सोमवार रात नौ बजे भारी मलबा आने से नरेन्द्रनगर से आगे चंबा की ओर वाहनों की आवाजाही बधित हो गई। रात को प्लास्टर और भद्रकाली में आये मलबे को मंगलवार सुबह करीब दस तक हटा दिया गया था, जिसके बाद ऋषिकेश से नरेंद्रनगर तक ही वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई।

उन्होंने बताया बगड़धार में अत्याधिक मलबा आने से हाईवे खुलने में और समय लग सकता है। बारिश और कोहरे के कारण सुरक्षा की दृष्टि से बीच बीच में मलबा हटाने के कार्य को रोकना पड़ रहा है। एनएच निर्माण में लगी एमजीसीपीएल कंपनी के मैनेजर नंदकिशोर यादव ने बताया कि बगड़धार में मलबा आने से हाईवे का करीब दो मीटर का हिस्सा टूट गया है,जेसीबी मशीनों की मद्द से पहाड़ की ओर कटिंग कर हाईवे खोलने की कोशिश की जा रही है, बताया देर रात तक हाईवे खुलने की संभावना है।

नरेन्द्रनगर थानाध्यक्ष ने बताया कि ऋषिकेश से चंबा की जाने वाले वाहनों को भद्रकाली में रोक दिया गया है, नरेंद्रनगर तक आने जाने वाले वाहनों को ही छोड़ा जा रहा है। चंबा थाना पुलिस ने देहरादून जाने वाले वाहनों को चंबा मसूरी देहरादून सड़क पर डायर्वट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top