Headline
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता

नेपाल में तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, छह भारतीयों समेत सात लोगों की मौत, 19 घायल

काठमांडू।  नेपाल में गुरुवार तडक़े बारा के जीतपुर सिमारा उपमहानगर-22 के चुरियामाई मंदिर के पास एक बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। मारे गए सभी लोगों की पहचान हो गई है। बस तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही थी, जिनमें से अधिकांश भारत से थे। जिला पुलिस बारा के प्रवक्ता दधिराम न्यूपाने ने बताया कि सडक़ दुर्घटना में तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बस के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।

बताया जाता है कि बस काठमांडू से जनकपुर जा रही थी। इसी दौरान वह सडक़ से उतरकर करीब 15 मीटर नीचे गिर गई। जिला पुलिस कार्यालय, मकवानपुर ने मृतक लोगों की पहचान लोहार पट्टी, महोत्तरी के 41 वर्षीय बिजय लाल पंडित और राजस्थान के बहादुर सिंह (67), मीरा देवी सिंह (65), सत्यवती सिंह (60), राजेंद्र चतुर्वेदी (70), श्रीकांत चतुर्वेदी (65) और बैजंती देवी (67) के रूप में है। डीपीओ, मकवानपुर के पुलिस अधीक्षक सीताराम रिजाल के अनुसार, बस में कुल 26 यात्री सवार थे। दुर्घटना में घायल हुए 17 लोगों का हेटौडा अस्पताल और हेटौडा स्थित सांचो अस्पताल और चुरेहिल अस्पताल और चितवन के ओल्ड मेडिकल कॉलेज, भरतपुर में इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top