Headline
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर
IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर

सीएम धामी ने जाखन के प्रभावित कृषकों को वितरित की क्षतिपूर्ति भूमि मुआवजे की धनराशि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में व्यासी जल विद्युत परियोजना की 220 केवी लाईन निर्माण के दौरान पछवादून के विन्हर क्षेत्र, जाखन के प्रभावित कृषकों के क्षतिपूर्ति भूमि मुआवजे की धनराशि सबंधित किसानों को वितरित किये। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर 17 किसानों को भूमि एवं वृक्षों के मुआवजे के रूप में कुल 11 लाख 88 हजार 70 रूपये के चेक प्रदान किये गये।

मुआवजा प्राप्त करने वाले सभी किसानों ने उन्हें समय पर मुआवजा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त को अतिवृष्टि और भूस्खलन की वजह से जान-माल के नुकसान से बचने के लिए प्रशासन द्वारा शीघ्र व्यवस्था की गई और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। इसके लिए भी उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

प्रबंध निदेशक पिटकुल पी.सी. ध्यानी ने बताया कि 16 अगस्त 2023 को विन्हर क्षेत्र, जाखन में अतिवृष्टि कारण हुए भूस्खलन से परियोजना की पारेषण लाईन के एक टावर के क्षतिग्रस्त होने तथा एक अन्य टावर की फाउन्डेशन के पास अत्याधिक भूमि कटान से खतरा उत्पन्न होने की सूचना पर मुख्यमंत्री से प्राप्त प्रेरणा व मार्गदर्शन के फलस्वरूप तत्काल अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर टावर पर एंकरिंग कर आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाते हुए झुके हुए टावर के एक सर्किट से विद्युत उत्पादन की निकासी बहाल करायी गयी। इसमें ग्रामीणों का भी पूरा सहयोग मिला।

प्रबंध निदेशक पिटकुल ने बताया कि पावर ग्रिड से ई0आर0एस टावर मंगाकर व्यासी परियोजना से उत्पादित 120 मेगावाट विद्युत की निकासी हेतु सुरक्षात्मक वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। ई०आर०एस० टावर से ऊर्जा निकासी में 14-15 दिन का समय लगने की सम्भावना है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान,अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top