Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

जलसंस्थान से बिना परमिशन लिए निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान तोड़ देती हैं पानी की लाइन

देहरादून।राजधानी में गर्मी शुरू होने के बाद से ही शहरी इलाकों में पेयजल संकट मंडरा रहा है। कई इलाकों में लो प्रेशर के साथ ही आपूर्ति की अवधि भी घट गई है। जबकि, इसका एक बड़ा कारण पानी की लाइन क्षतिग्रस्त होना है।जिससे पानी बर्बाद होता है और आपूर्ति प्रभावित हो जाती है। कुछ जगह बिजली की समस्या के चलते आपूर्ति प्रभावित है। जबकि, निर्माण कार्यों के चलते कई स्थानों पर पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने की शिकायतें आ रही हैं, जिनका गंभीरता से संज्ञान लेकर मरम्मत कराई जा रही है।इन दिनों पटेल रोड, फालतू लाइन, सुभाष रोड, रेसकोर्स, आराघर, घोसी गली, कचहरी रोड, चंदर नगर, ईसी रोड, सेवला कलां आदि इलाकों में लीकेज के कारण पेयजल व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है।

शहर के कई क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहां घरों में सीवर या नाली का पानी भी पहुंच रहा है। जल संस्थान की महाप्रबंधक निलिमा गर्ग ने कहा कि विभिन्न निर्माण एजेंसियों की ओर से कार्य के दौरान पानी की लाइन तोड़ दी जाती है और जल संस्थान को समय पर सूचित नहीं किया जाता है।दून में जल संस्थान की लापरवाही शहरवासियों पर भारी पड़ रही है। कई इलाकों में पानी की लाइन लीक हो रही हैं और हजारों लीटर पानी सड़कों पर बह रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top