Headline
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति

अब नेपाल के लिए घरेलू सामान ले जाने पर पक्का बिल दिखाना हुआ जरूरी

पिथौरागढ़। झूलाघाट बाजार से नेपाल के लिए घरेलू सामान ले जाने पर अब कस्टम विभाग के अधिकारियों को पक्का बिल दिखाना जरूरी होगा। कस्टम के नियमों के तहत ही व्यापारी सामान नेपाल भेज सकेंगे। व्यापारियों और कस्टम के अधिकारियों के बीच हुई कहासुनी के बाद कस्टम, एसएसबी और व्यापारियों की संयुक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया। शुक्रवार को झूलाघाट की एक दुकान से नेपाली नागरिक अपने घर के लिए 9,000 रुपये का सामान बोरे में भरकर ले जा रहा था। झूलापुल पर तैनात कस्टम निरीक्षक ए. खान ने नेपाली नागरिक को रोककर सामान का बिल मांगा तो उसने दुकानदार का दिया हुआ सादे कागज पर लिखा बिल दिखाया। इस पर उसे पक्का बिल लाने को कहा गया।

जब नेपाली नागरिक दुकानदार के पास गया तो दुकानदार ने कुछ व्यापारियों के साथ मौके पर आकर सामान रोकने का कारण पूछा। जब निरीक्षक ने पक्का बिल जरूरी बताया तो व्यापारियों और कस्टम विभाग के अधिकारियों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान व्यापारी ने कस्टम निरीक्षक पर सुविधा शुल्क लेने का आरोप भी मढ़ दिया। इस प्रकरण के बाद कस्टम अधीक्षक राजेश भोला दत्त पांडेय ने कस्टम कार्यालय में एसएसबी और व्यापारियों के साथ बैठक कर व्यापारी की ओर से निरीक्षक पर लगाए गए झूठे आरोप पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि इस तरह दुर्व्यवहार और झूठे आरोप लगाए गए तो कानूनी कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

इस दौरान व्यापारी ने दुर्व्यवहार के लिए खेद जताया। कस्टम अधीक्षक ने कहा कि नेपाल के लिए ले जाए जाने वाले सामान का पक्का बिल दिखाना जरूरी होगा। उन्होंने सभी व्यापारियों से नियमों का पालन करने के लिए कहा। व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी ने कहा कि सभी व्यापारी नियमों का पालन करेंगे। उन्होंने कस्टम विभाग से व्यापारियों के हितों का ध्यान रखने की भी अपील की।

बैठक में एसएसबी डिप्टी कमांडेंट प्रशांत मिश्रा, इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष गणेश दत्त भट्ट, लवदेव भट्ट, धर्मानंद पंत, घनश्याम गिरी, सुमित नरियाल सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top