Headline
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग
बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल

कंप्यूटर के लिए 14 वर्षीय किशोर की गला घोंटकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। दरअसल तीन किशोरों ने पहले फिरौती के लिए अपने दोस्त का अपहरण किया और फिर पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपी किशोरों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने एक तालाब से शव बरामद कर लिया है और मामले की आगे जांच कर रही है। घटना नादिया जिले के कृष्णानगर के घुरनी इलाके की है। जहां रहने वाला 14 वर्षीय एक लड़का शुक्रवार से लापता था। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला यह लड़का दुकान से कुछ सामान लेने के लिए घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा।

रविवार को किशोर की मां के पास तीन लाख रुपए की फिरौती का फोन आया। जिसके बाद महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत की। दरअसल महिला के पति की कई साल पहले मौत हो गई थी और वह आया का काम करती है। वह तीन लाख रुपए देने में समर्थ नहीं थी। जिसके चलते महिला ने पुलिस से इसकी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने तीन किशोरों को पकड़ा। ये तीनों किशोर उसी स्कूल में कक्षा 10 के छात्र हैं। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपहरण और हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी किशोरों ने बताया उन्हें वीडियो गेम्स खेलने के लिए कंप्यूटर चाहिए था।

इसके लिए ही उन्होंने किशोर का अपहरण किया और उसकी मां को फोन कर तीन लाख रुपए की फिरौती मांगी। फिरौती नहीं मिलने पर आरोपियों ने बीती 25 अगस्त को किशोर की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने किशोर की हत्या करने से पहले उसकी अंतिम इच्छा भी पूरी की और उसे रसगुल्ले और कोल्ड ड्रिंक भी पिलाई। इसके बाद हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों ने शव को एक बोरे में भरकर शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने तालाब से शव बरामद कर लिया है। पुलिस का मानना है कि तीनों को फिरौती के लिए फोन करने के बाद एहसास हुआ कि गरीब मां फिरौती के तीन लाख नहीं दे पाएगी और किशोर को छोड़ने पर उन्हें पहचाने जाने का डर था, इसलिए तीनों ने किशोर की हत्या कर दी। बंगाल पुलिस ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में आवेदन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top