Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

हिमाचल की फल मंडियों में सेब के दाम में आई गिरावट, इतने रुपये प्रतिकिलो घटे दाम

शिमला। हिमाचल प्रदेश की फल मंडियों में सेब के दाम में गिरावट आई है। सेब के दाम में प्रतिकिलो 20 से 50 रुपए की कमी आई है। इससे बागवानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि हाईट में अब सेब सीजन शुरू हुआ है। बागवानों का तर्क है कि अडानी एग्रोफ्रैश द्वारा रेट तय करने के बाद मंडियों में सेब के दाम में गिरावट आई है।

राज्य में इस साल सेब की पैदावार बहुत कम होने के कारण बागवानों को अच्छे दाम मिलने की उम्मीद थी लेकिन सेब सीजन में शुरू में तो प्रीमियम सेब 250 से 300 रुपए प्रति किलो तक बिका तथा 2 दिन पहले तक इसके दाम करीब 150 रुपए प्रति किलोग्राम थे लेकिन सोमवार को प्रीमियम क्वालिटी का सेब भट्टाकुफर फल मंडी में 100 से 110 रुपए प्रति किलोग्राम बिका। याद रहे कि कुछ दिन पूर्व ही अडानी ने प्रीमियम क्वालिटी सेब के दाम 95 रुपए प्रति किलो तय किए थे तथा भारी विरोध के बाद कंपनी ने गत दिन रविवार को इसके दाम बढ़ाकर 105 रुपए प्रति किलो कर दिए हैं।

हर साल दाम तय करने के बाद होती है गिरावट
बागवान आशुतोष चौहान ने कहा कि हर साल अडानी एग्रोफ्रैश के दाम तय करने के बाद फल मंडियों में सेब के दाम गिरते हैं। इस साल भी ऐसा ही हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार को अडानी द्वारा दाम तय करने की प्रक्रिया में हस्तक्षेप करना चाहिए, ताकि बागवानों को नुकसान न उठाना पड़े।

फल मंडियों में ही सेब बेचें बागवान

सेब उत्पादक संघ के अध्यक्ष सोहन ठाकुर ने बागवानों से फल मंडियों में ही अपने सेब बेचने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इस साल अडानी ने मंडियों की अपेक्षा सेब के कम दाम तय किए हैं। इस कारण मंडियों में भी दाम में गिरावट आई है। बागवान कंपनी को सेब न बेचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top