Headline
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति

पाकिस्तान में हुआ आतंकी हमला, नौ की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। दरअसल टीटीपी के आत्मघाती हमले में पाकिस्तानी सेना के नौ जवानों की मौत की खबर है। घटना पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की है, जब एक बाइक सवार आत्मघाती आतंकी ने सेना के काफिले को धमाके से उड़ा दिया। इस धमाके में पाकिस्तानी सेना के नौ जवानों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हुए हैं। पाकिस्तानी सेना ने यह जानकारी दी है। बता दें कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में एक आतंकी ने विस्फोटक लदी कार से सीआरपीएफ के काफिले के वाहन में टक्कर मार दी थी। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे।

पाकिस्तानी सेना के इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन (आईएसपीआर) शाखा ने बताया कि पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में गुरुवार को एक बाइक सवार आत्मघाती हमलावर ने सेना के काफिले को निशाना बनाया। हमलावर ने अपनी बाइक काफिले के एक वाहन से टकरा दी। इससे जबरदस्त विस्फोट हुआ और वाहन में सवार नौ जवानों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने हमले की जिम्मेदारी ली है।
घटना के बाद सुरक्षाबलों और जांच एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर दी है और इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों की धरपकड़ के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दी है। वहीं इस आतंकी हमले की घटना पर पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकड़ ने दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं जाहिर की हैं। बता दें कि बीते कुछ समय से पाकिस्तान में आतंकी घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। खासकर टीटीपी द्वारा पाकिस्तान में कई बड़े आतंकी हमलों को अंजाम दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top