Headline
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग

एशिया कप 2023- सुपर-4 राउंड में भारत ने पाकिस्तान को 228 रन से हराया

नई दिल्ली।  भारत ने एशिया कप के सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान को 228 रन से हरा दिया। बारिश से बाधित यह मैच दो दिन में समाप्त हुआ। रविवार (10 सितंबर) को मुकाबला शुरू हुआ, लेकिन बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। भारत ने खेल रोके जाने तक 24.1 ओवर में 147 रन बनाए थे। सोमवार को मैच का रिजर्व डे था। भारतीय टीम ने आगे खेलते हुए 50 ओवर में 356 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 32 ओवर में 128 रन ही बना सकी। नसीम शाह और हारिस रऊफ चोट के कारण बल्लेबाजी नहीं कर सके। भारतीय टीम मंगलवार (12 सितंबर) को सुपर-4 में अपना दूसरा मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। सुपर-4 में भारत का खाता खुल गया है। उसके खाते में दो अंक जुड़ गए हैं। पाकिस्तान और श्रीलंका के भी दो-दो अंक हैं।

रन मशीन विराट कोहली और पांच माह बाद वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे केएल राहुल ने सोमवार को रिजर्व डे पर एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। विराट और राहुल की बल्लेबाजी के आगे शाहीन आफरीदी और नसीम शाह जैसे गेंदबाज एक विकेट के लिए तरस गए। नतीजा यह निकला कि दोनों बल्लेबाजों ने 194 गेंद में अटूट 233 रन की एशिया कप की सबसे बड़ी साझेदारी करते हुए भारत का स्कोर दो विकेट पर 356 रन पहुंचा दिया। यह पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले 2005 में विशाखापत्तनम में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ नौ विकेट पर 356 रन बनाए थे।

पाकिस्तान के बल्लेबाज कुलदीप यादव की गेंदों को नहीं समझ सके। कुलदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आठ ओवर में 25 रन देकर पांच विकेट लिए। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और शार्दुल ठाकुर को एक-एक सफलता मिली।

भारत के गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान के बल्लेबाज पूरी तरह फेल रहे। टीम के सिर्फ चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। फखर जमान ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए। इफ्तिखार अहमद और आगा सलमान ने 23-23 रन बनाए। कप्तान बाबर आजम 10 रन बनाकर आउट हुए। इन चारों के अलावा कोई भी बल्लेबाज 10 रन तक नहीं पहुंच सका। इमाम उल हक नौ, शादाब खान छह, फहीम अशरफ चार और मोहम्मद रिजवान दो रन ही बना सके। शाहीन अफरीदी सात रन बनाकर नाबाद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top