Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

Political War- भाजपा मंत्री गणेश जोशी का पुतला फूंकेगी कांग्रेस, अपने ही बयान में घिरे

कांग्रेस ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की संपत्ति पर भी सवाल उठाये

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। बीते काफी समय से अपने विवादस्पद बयानों के जरिये पार्टी के लिए परेशानी खड़ी कर चुके कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के ताजे बयान को लेकर कांग्रेस के निशाने पर हैं। कांग्रेस ने मंत्री गणेश जोशी की सम्पत्ति को लेकर भी तीखे सवाल उठाए।

मंगलवार को प्रदेश के सभी 13 जिला मुख्यालयों में मंत्री गणेश जोशी का पुतला फूंका जाएगा। सोमवार को मसूरी में हुई भाजपा की बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने कहा था कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद दलाली करती है।

कांग्रेस ने मसूरी विधानसभा में आयोजित भाजपा कार्यकारिणी की बैठक के दौरान काबीना मंत्री गणेश जोशी के कांग्रेसियों को लेकर दिए गए बयान के विरोध में सड़क पर उतरने का फैसला किया है।

इस बयान का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने कड़ा विरोध करते हुए 21 फरवरी को भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पूरे प्रदेश में पुतला फूंकने का फैसला किया है। लगभग आठ साल पहले शक्तिमान घोड़े की मौत से चर्चा में आये गणेश जोशी ने इससे पहले राहुल-प्रियंका की बंटी- बबली से तुलना कर कांग्रेस खेमे में गहरी नाराजगी पैदा कर दी थी।

उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि भाजपा नेत्री गणेश जोशी मानसिक दिवालियापन के शिकार हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कभी स्वर्गीय इंदिरा और स्वर्गीय राजीव गांधी की शहादत को हादसे का नाम देकर गणेश जोशी ने निचली सोच का परिचय दिया था।

दसौनी ने कहा कि गणेश जोशी के विवादास्पद बयानों पर ना सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की किरकिरी होती है बल्कि गणेश जोशी भी अपने संस्कारों और मानसिक स्तर का परिचय देते रहे हैं।
कांग्रेस ने कहा कि जोशी ने स्वयं को सैनिक बताया परंतु जोशी बताएं कि भारतीय सेना में उनका कार्यकाल इतना छोटा क्यों रहा?

कांग्रेस प्रवक्ता-गरिमा मेहरा

दसौनी ने संशय व्यक्त करते हुए कहा कि जोशी की भारतीय सेना में एक सिपाही के रूप में आखिर कितनी तनख्वाह रही होगी जो पिछले 15 सालों में गणेश जोशी ने उत्तराखंड में एक वृहद साम्राज्य स्थापित कर लिया।
दसौनी ने कहा की आज जोशी उत्तराखंड के अमीर नेताओं में शुमार है,ये कब और कैसे संभव हो पाया??

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top