Headline
युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें- रेखा आर्या
युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें- रेखा आर्या
मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल- 2026 में सीएम धामी ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान
मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल- 2026 में सीएम धामी ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान
एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद
एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद
राखी के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं देहरादून की महिलाएं
राखी के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं देहरादून की महिलाएं
रुद्रप्रयाग में गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी तारीख
रुद्रप्रयाग में गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी तारीख
कंघी करते ही गुच्छों में निकल रहे बाल? जानें हेयर फॉल के पीछे छिपे बड़े कारण
कंघी करते ही गुच्छों में निकल रहे बाल? जानें हेयर फॉल के पीछे छिपे बड़े कारण
कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक
कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक
अलास्का में बड़ा विमान हादसा, 8 लोगों की मौत
अलास्का में बड़ा विमान हादसा, 8 लोगों की मौत
सोने-चांदी के भाव में फिर उछाल, MCX पर सोना ₹1.59 लाख के पार
सोने-चांदी के भाव में फिर उछाल, MCX पर सोना ₹1.59 लाख के पार

तिरंगे के अपमान पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा, मुकदमा दर्ज करने की मांग

कहा, राज्यसभा सदस्य कल्पना सैनी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट माफी मांगे

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। कांग्रेस ने भाजपा पर तिरंगे के अपमान का आरोप जड़ा है। बीते 24 फरवरी को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बूथ सशक्तिकरण अभियान के संदर्भ में आयोजित कार्यशाला के दौरान फूलों से तिरंगा बना कर उसे भाजपा के शीर्ष नेताओं द्वारा पैरों तले रौंदा गया। कांग्रेस ने राज्यसभा सदस्य प्रतिभा सैनी की तिरंगे के अपमान से जुड़ी फोटो वॉयरल की है।

कांग्रेस ने डीजीपी अशोक कुमार को पत्र लिख तिरंगे के अपमान को लेकर भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन माहरा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा नेता सत्ता के मद में इतने चूर हो गये हैं कि अब वे उस तिरंगे का अपमान करने से भी नहीं चूक रहे हैं जिसे देश की आन, बान और शान माना जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार को सार्वजनिक रूप से इस कृत्य के लिए देश एवं प्रदेश की जनता से क्षमा मांगनी चाहिए।

करन माहरा ने कहा कि एक ओर एक फिल्म में भगवा वस्त्र पहनने पर पूरे देश में वैमनस्यता का माहौल बनाने का प्रयास किया जाता है वहीं दूसरी ओर भाजपा के नेता खुले आम देश की पहचान फूलों से बने तिरंगे को पैरों तले रौंद कर अपनी तुच्छ मानसिकता का परिचय दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्य द्वार पर फूलों से बने तिरंगे की प्रतीकात्मक छवि को पैरों तले रौंदने वाले भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद और उनके वरिष्ठ पदाधिकारी है, इन तस्वीरों से भाजपा का छद्म राष्ट्रवाद और तिरंगे के प्रति सम्मान का दोहरा चरित्र उजागर होता है।

कांग्रेस मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह, प्रवक्ता राजेश चमोली व शीशपाल बिष्ट ने कहा कि भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्रभारी की उपस्थिति में तिरंगे की प्रतीकात्मक छवि को जिस प्रकार भाजपाइयों ने पैरों तले रौंदा उससे देश के आम जनमानस की भावनाएं आहत हुई हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top