Headline
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई

वन डे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचा भारत, तीनों प्रारूप में बना नंबर एक

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में जीत दर्ज करने से भारत वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गया है और इस तरह से वह तीनों प्रारूप में दुनिया की नंबर एक टीम बन गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को पांच विकेट की जीत से भारत के 116 रेटिंग अंक हो गए हैं और उसने अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान (115 अंक) को शीर्ष से हटा दिया है। भारत टेस्ट और टी20 रैंकिंग में पहले ही शीर्ष पर काबिज था और इस तरह से अब वह तीनों प्रारूप में चोटी पर पहुंच गया है।

पुरुष क्रिकेट के इतिहास में यह केवल दूसरा अवसर है जब कोई टीम तीनों प्रारूप में नंबर एक पर काबिज है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने अगस्त 2012 में यह उपलब्धि हासिल की थी। भारत से हार के कारण ऑस्ट्रेलिया को दो अंक का नुकसान हुआ लेकिन वह 111 रेटिंग अंकों के साथ अब भी तीसरे स्थान पर बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top