Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

महिला के साथ नहीं चलने पर तेजाब डालने की दी धमकी, मुकदमा दर्ज

देहरादून। काम पर जा रही एक महिला को रोककर युवक ने उससे छेड़खानी की। यही नहीं उसने महिला पर तेजाब बताकर लाल रंग का तरल पदार्थ फेंक दिया। इससे घबराई महिला वहीं सड़क पर गिर गई। महिला ने अपने भाई को मौके पर बुलाया तो आरोपी भाग गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना सोमवार को कांवली रोड पर हुई। महिला के अनुसार आरोपी उसके साथ पहले भी इस तरह की घटना कर चुका है। पुलिस के अनुसार महिला विधवा है। एक मॉल में सिक्योरिटी गार्ड है। वह रोज अपने काम पर आती-जाती है।

सुनील भट्ट नाम का युवक उससे अक्सर छेड़खानी करता है। 19 सितंबर को उसने महिला का रास्ता रोका उस पर पीले रंग का तरल पदार्थ फेंक दिया। इससे महिला की वर्दी खराब हो गई। महिला ने शोर मचाया तो युवक वहां से भाग गया। आरोपी युवक ने सोमवार को फिर कांवली रोड पर महिला का रास्ता रोक लिया और उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। आरोप है कि महिला ने जब इसका विरोध किया तो वह गाली-गलौज करने लगा। उसने अपनी जेब से एक बोतल निकाली और उसमें भरा लाल रंग का तरल पदार्थ महिला पर फेंक दिया।

बोला कि यह तेजाब है। महिला वहीं पर घबराकर जमीन पर गिर गई। युवक बोला कि उसके पास तेजाब भी है। यदि उसके साथ नहीं चलेगी तो वह तेजाब डाल देगा। घबराई महिला ने अपने भाई को फोन किया। तब तक वहां पर लोग भी इकट्ठा हो गए। लोगों को देखकर युवक वहां से भाग गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि युवक को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top