Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों से बायोमेट्रिक हाजिरी की डिटेल मांगी, देरी से आने वाले कर्मियों पर होगी सख्त कार्यवाई

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आईटीओ पर छापा मारने के बाद अब विभिन्न विभागों और निगमों के अधिकारी भी नींद से जागने लगे हैं।मुख्य सचिव की तरफ से भी विभागों से बायोमेट्रिक हाजिरी की डिटेल मांगी गई है, जिससे देरी से आने वाले कर्मचारियों की जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आईटीओ पर छापा मारने के बाद अब विभिन्न विभागों और निगमों के अधिकारी भी नींद से जागने लगे हैं।इसी कड़ी में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने भी देरी से आने वाले कर्मचारियों को जवाब तलब किया है।प्राधिकरण की तरफ से बकायदा बायोमेट्रिक की सूचना सार्वजनिक करते हुए देरी से आने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं।

नोटिस में साफ किया गया है कि कार्यालय समय पर नहीं आने वाले कर्मचारी अपना स्पष्टीकरण दें. संतोषजनक जवाब नहीं पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। ऐसी कार्रवाई केवल प्राधिकरण में ही नहीं हो रही है, बल्कि बाकी विभागों में भी अब बायोमेट्रिक हाजिरी के जरिए देरी से आने वाले कर्मचारियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

खास बात यह है कि मुख्य सचिव की तरफ से भी विभागों से बायोमेट्रिक हाजिरी की डिटेल मांगी गई है, जिससे देरी से आने वाले कर्मचारियों की जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है. ताकि ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से छापा मारकर आरटीओ को सस्पेंड किया था, उसके बाद से तमाम विभाग अब सख्ती बरत रहे हैं।

उत्तराखंड सरकार की सख्ती के बाद प्रदेश के तमाम विभागों में कर्मचारियों के समय से कार्यालय आने को लेकर शिकंजा कसा जाने लगा है. इस कड़ी में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) कार्यालय की तरफ से देरी से आने वाले कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस दिए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top