Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

मैक्स हॉस्पिटल ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लिए इमीग्रेशन हेल्थ चेकअप सेवाएं की शुरू

देहरादून। भारत के अग्रणी निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता, मैक्स हेल्थकेयर ने आज मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, देहरादून में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लिए इमीग्रेशन हेल्थ चेकअप सेवाएं शुरू करने की घोषणा की। यह इमीग्रेशन हेल्थ चेकअप प्रदान करने वाली राज्य की पहली स्वास्थ्य सुविधा है। मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, देहरादून में वरिष्ठ चिकित्सकों की एक समर्पित टीम और अत्याधुनिक तकनीक और उपकरण इमीग्रेशन हेल्थ चेकअप के लिए उपलब्ध रहेंगे।

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, देहरादून के यूनिट हेड और वीपी ऑपरेशंस डॉ. संदीप सिंह तंवर ने कहा, “उत्तराखंड में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जाने वालो के लिए यह पहला इमीग्रेशन हेल्थ चेकअप केंद्र है।अब तक उत्तराखंड से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जाने वाले पर्यटक अनिवार्य चिकित्सा जांच के लिए चंडीगढ़ या नई दिल्ली जाते हैं। देहरादून स्थित यह इमीग्रेशन हेल्थ चेकअप केंद्र कम प्रतीक्षा समय के साथ सर्वोत्तम श्रेणी की चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा।”

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए मैक्स हेल्थकेयर द्वारा यह केंद्र शुरू किया है। इससे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड आने वाले पर्यटकों के लिए अनिवार्य स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता को पूरा करने के लिए मौजूदा दबाव और लंबी प्रतीक्षा अवधि भी कम हो जाएगी। यह मैक्स हेल्थकेयर का अपने नेटवर्क अस्पतालों में पांचवां इमीग्रेशन हेल्थ चेकअप केंद्र है। अन्य चार नई दिल्ली, मुंबई, मोहाली और बठिंडा में स्थित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top