Headline
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अस्पताल में भर्ती भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का जाना कुशलक्षेम
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अस्पताल में भर्ती भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का जाना कुशलक्षेम
18 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान, ‘हैवान’ की रिलीज डेट का हुआ एलान
18 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान, ‘हैवान’ की रिलीज डेट का हुआ एलान
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
टिहरी में दर्दनाक हादसा- गदेरे में मिला लापता हुए 5 वर्षीय मासूम का शव
टिहरी में दर्दनाक हादसा- गदेरे में मिला लापता हुए 5 वर्षीय मासूम का शव
एसटीएफ का बड़ा एक्शन, ट्रामाडोल तस्करी नेटवर्क का एक और आरोपी गिरफ्तार
एसटीएफ का बड़ा एक्शन, ट्रामाडोल तस्करी नेटवर्क का एक और आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार- देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नशा तस्कर गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार- देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नशा तस्कर गिरफ्तार
बार-बार आते हैं चक्कर? तो भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है किसी बीमारी का संकेत
बार-बार आते हैं चक्कर? तो भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है किसी बीमारी का संकेत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे भारत का दौरा, तैयारियों में जुटा ट्रंप प्रशासन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे भारत का दौरा, तैयारियों में जुटा ट्रंप प्रशासन

आखिर किसने कहा ऊर्जा निगम का एमडी यादव, एमडी नहीं बल्कि ठेकेदार हैं,पढ़िए पूरी खबर

देहरादून।ऊर्जा निगम और पिटकुल के एमडी अनिल कुमार यादव पर सुराज सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं।उनका कहा है कि अनिल कुमार यादव पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।लेकिन सरकार उनके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की सीबीआई, एसआईटी या विजिलेंस से जांच नहीं करवा रही है. उन्होंने अनिल कुमार यादव को बर्खास्त करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम और पिटकुल के एमडी अनिल कुमार यादव पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं, लेकिन सरकार उनके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की सीबीआई, एसआईटी या विजिलेंस से जांच नहीं करवा रही है।रमेश जोशी का कहना है कि ऊर्जा निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की वजह से आज प्रदेशवासियों को बिजली महंगी मिल रही है।इसका खामियाजा यहां की जनता को भुगतना पड़ रहा है।अनिल यादव को दो-दो जगह का एमडी बनाया गया है. पिटकुल और ऊर्जा निगम दोनों जगहों पर तैनाती मिलने पर यादव अपने चहेतों को लाभ पहुंचा रहे हैं. प्रदेश के करोड़ों रुपए को ठिकाने लगा रहे हैं।

यादव पर मुख्य अभियंता रहते हुए भी आरोप लगे हैं, जब उन्होंने सारे नियमों को ताक पर रखकर एक ही कंपनी के नाम पर तीन-तीन ड्राफ्ट जारी कर दिए. रमेश जोशी ने पिटकुल के सभी टेंडरों की जांच किए जाने की मांग उठाई है. उनका कहना है कि प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की सरकार बैठी हुई है. ऐसे में क्या इन अधिकारियों के ऊपर कारवाई नहीं करनी चाहिए, क्योंकि जिन कंपनियों को टेंडर में शामिल किया गया, उनके बैंक ड्राफ्ट एक ही बैंक एक ही शाखा से कैसे बन गए. उन्होंने यहां तक आरोप लगाया कि एमडी यादव, एमडी नहीं बल्कि ठेकेदार हैं, उनकी एक फर्म है और उन्होंने अपने बेटे के खातों से ठेकेदारों को भुगतान किया है।

सुराज सेवादल की चेतावनी: रमेश जोशी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर भ्रष्टाचार में लिप्त ऊर्जा निगम के एमडी को बर्खास्त नहीं किया गया, तो सेवादल को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है, तो सुराज सेवा दल का कोई एक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से अनशन करने के लिए बाध्य होगा।

सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने एक बार फिर ऊर्जा निगम में भारी धांधली का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा है कि ऊर्जा निगम और पिटकुल के एमडी अनिल कुमार यादव पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं।उन्होंने कहा कि एमडी अनिल कुमार ना सिर्फ एक ही व्यक्ति की कंपनी को चार-चार काम दे रहे हैं, बल्कि एक ही परिवार और उसके रिश्तेदार को कंपनी में अलग-अलग दिखाकर काम दिया गया और करोड़ों रुपए को ठिकाने लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top