Headline
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल
नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल

अब मिस्त्र के रास्ते गाजा के लोगों तक पहुंचेगा खाने-पीने का सामान, अस्पताल में दाखिल मरीजों को मिलेगी राहत

गाजा पट्टी। हमास आतंकियों के खिलाफ इजरायल युद्ध लड़ रहा है। पिछले 13 दिनों से गाजा पट्टी युद्ध भूमि में तब्दील हो चुकी है। इजरायल ने गाजा में नाकेबंदी कर रखी है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में बिजली, ईंधन, भोजन, सामान और पानी की आपूर्ति बिल्कुल ठप हो चुकी है। वहीं, गाजा में इजरायली सैनिकों द्वारा किए जा रहे लगातार बमबारी की वजह से मानवीय संकट पैदा हो चुका है। गाजा में लगे नाकेबंदी पर अमेरिका सहित कई देशों ने चिंता जताई है।

गाजा में नाकेबंदी में ढील देने पर अब इजरायल ने सहमति जताई है। इजरायल ने कहा कि वो मिस्र को गाजा पट्टी में मौजूद नागरिकों को जीवन रक्षक मानवीय सहायता प्रदान करने की इजाजत देगा। गाजा में हालत इतनी भयावह हो चुकी है कि यहां कई परिवारों ने दिन में एक बार भोजन करना बंद कर दिया है और वो अशुद्ध पानी पीने पर मजबूर हैं। अमेरिका की कोशिश है कि मिस्र के रास्ते मानवीय सहायता सामग्री गाजा में मौजूद लोगों तक पहुंचाए जाएं।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उन्होंने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से बात की और वो गाजा में मानवीय सहायता से जुड़े जरूर सामानों को लेकर 20 ट्रकों के एक खेप को गाजा में दाखिल होने की अनुमति देने वाले हैं।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर हमास के आतंकियों ने इन ट्रकों पर कब्जा करने की कोशिश की तो अमेरिका सहायता प्रदान करना बंद कर देगा। मिस्र के विदेश मंत्री समेह शौकरी ने अल-अरबिया टीवी को बताया कि आपूर्ति संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top