Headline
‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर रिलीज, प्यार और गलतफहमी के बीच उलझी वीर पहाड़िया-अपराशक्ति खुराना की कहानी
‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर रिलीज, प्यार और गलतफहमी के बीच उलझी वीर पहाड़िया-अपराशक्ति खुराना की कहानी
मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन
मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन
आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग- मुख्यमंत्री धामी
आयुर्वेद हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा और समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण अंग- मुख्यमंत्री धामी
मीराबाई चानू ने किया कमाल, 198 किलो उठाकर रचा इतिहास, एशियाड में भारत को दिलाया रजत पदक
मीराबाई चानू ने किया कमाल, 198 किलो उठाकर रचा इतिहास, एशियाड में भारत को दिलाया रजत पदक
गंगा में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 11 लोग डूबे, चार को बचाया, एक का शव बरामद
गंगा में मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 11 लोग डूबे, चार को बचाया, एक का शव बरामद
MBECL पर ED का शिकंजा, तीन राज्यों में 16-17 ठिकानों पर छापेमारी
MBECL पर ED का शिकंजा, तीन राज्यों में 16-17 ठिकानों पर छापेमारी
निठारी कांड के पूर्व आरोपी सुरेंद्र कोली की मौत पर सवाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
निठारी कांड के पूर्व आरोपी सुरेंद्र कोली की मौत पर सवाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश
राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण को लेकर समिति की बैठक, डीएम ने दिए पारदर्शिता के साथ निस्तारण के निर्देश

अगले साल रिलीज होगी इमरजेंसी, कंगना रनौत ने किया ऐलान

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने घोषणा की है कि उनकी फिल्म इमरजेंसी अगले साल रिलीज होगी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसकी घोषणा की। कंगना ने लिखा, डियर फ्रेंड्स, मुझे एक जरूरी अनाउंसमेंट करनी है, इमरजेंसी एक कलाकार के रूप में मेरे जीवन की सीख और कमाई है। इमरजेंसी मेरे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह एक इंसान के रूप में मेरे मूल्य और चरित्र की परीक्षा है। हमारे टीजर और अन्य यूनिट्स से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया ने हम सभी को काफी उत्साहित किया है।

मेरा दिल ग्रेटिट्यूड से भरा हुआ है और मैं जहां भी जाती हूं लोग मुझसे इमरजेंसी की रिलीज डेट के बारे में पूछते हैं।
उन्होंने कहा, हमने इमरजेंसी रिलीज की तारीख 24 नवंबर 2023 अनाउंस की थी, लेकिन मेरी बैक-टू-बैक रिलीज होने वाली फिल्मों के कैलेंडर में सभी बदलावों और 2024 के लास्ट क्वार्टर के ओवर पैक होने के कारण हमने इमरजेंसी को अगले साल (2024) में शिफ्ट करने का फैसला किया है। कंगना ने कहा कि जल्द ही नई रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी।

नई रिलीज की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी, कृपया अपना साथ बनाए रखें। फिल्म के लिए आपकी प्रत्याशा, जिज्ञासा और उत्साह बहुत मायने रखता है, आपकी कंगना रनौत। इमरजेंसी कंगना रनौत द्वारा निर्देशित और निर्मित एक जीवनी पर आधारित ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। भारत के आपातकाल पर आधारित इस फिल्म में कंगना ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है। फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top