Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

आदि कैलाश से लौट रहे छह यात्रियों की मौत

पिथौरागढ़। धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग पर आदि कैलाश यात्रियों को ला रही यात्री जीप हादसे का शिकार हो गई। बीते दिन करीब ढाई बजे के आसपास पांगला थानों से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को सूचना मिली कि धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग पर एक यात्री जीप लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जीप में चालक सहित छह यात्री सवार थे, इनमें चार बेंगलुरू के बताए जा रहे हैं। दुर्घटनास्थल बेहद खतरनाक होने और भारी बारिश के चलते यात्रियों को रेस्क्यू नहीं किया जा सका। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है वह बेहद खतरनाक चट्टानी खाई है। ऐसे में किसी के भी बचने की उम्मीद कम ही है।

आज सुबह से दोबारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त जीप में जिन लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है उनके नामों की सूची पुलिस को आईटीबीपी से मिली है। इस सूची के अनुसार जीप में बैंगलुरू निवासी आदि कैलाश यात्री सत्यवर्धा परीधा, नीलापा आनंद, मनीष मिश्रा और प्रज्ञा वारसम्या सवार थे, जबकि जीप में सवार हिमांशु कुमार और वीरेंद्र कुमार स्थानीय हैं।

धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग पर जीप दुर्घटनाग्रस्त की सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर रवाना की गई थी, लेकिन बारिश और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू कार्य नहीं हो सका। पहाड़ी से पत्थर गिरने से भी बाधा पहुंची। आईटीबीपी से मिली सूची के अनुसार जीप में छह लोग बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top