Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग अधिकारियों के पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

देहरादून। प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग अधिकारियों के 1383 पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने खाली पदों का आरक्षण रोस्टर तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से वर्षवार मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

नर्सिंग कोर्स करने वाले प्रशिक्षित युवा लंबे समय से राजकीय मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग की तर्ज पर चिकित्सा शिक्षा विभाग में एक बार के लिए वर्षवार मेरिट पर नर्सिंग अधिकारी पदों पर चयन करने के लिए शासन से शासनादेश जारी हो चुका है। राजकीय मेडिकल कॉलेज दून, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, श्रीनगर में खाली नर्सिंग अधिकारी पदों के आरक्षण रोस्टर को शासन की मंजूरी मिलने पर भर्ती प्रस्ताव बोर्ड को भेजा जाएगा।

चिकित्सा शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि नर्सिंग अधिकारी पदों की भर्ती के लिए आरक्षण रोस्टर तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन की मंजूरी मिलने पर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top