Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली में 13 हॉटस्पॉट पर लगाए गए स्प्रिंकलर

नई दिल्ली। बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली अग्निशमन सेवा ने राष्ट्रीय राजधानी में 13 हॉटस्पॉट पर पानी के छिडक़ाव के उपकरण तैनात किए हैं, अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार, 13 पहचाने गए प्रदूषण हॉटस्पॉट में नरेला, आनंद विहार, मुंडका, द्वारका, पंजाबी बाग, आरके पुरम, रोहिणी, बवाना, ओखला, जहांगीरपुरी, वजीरपुर और मायापुरी शामिल हैं।

डीएफएस के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, अग्निशमन विभाग ने प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए सभी 13 हॉटस्पॉट पर पानी का छिडक़ाव फिर से शुरू कर दिया है। अब तक, 13 फायर टेंडर को इसके लिए तैनात किया गया है। गौरतलब है कि दिल्ली वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में बना हुआ है।

मंगलवार को शहर भर की सडक़ों पर पानी छिडक़ने के लिए 215 मोबाइल एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल किया गया। दिल्ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 70 मोबाइल एंटी-स्मॉग गन होंगी। शहर के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा था, प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए हम दिल्ली में कई अभियान चला रहे हैं। चाहे वह धूल विरोधी अभियान हो, खुले में आग जलाने का अभियान हो, या बायो-डीकंपोजर का छिडक़ाव हो, हमने प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top