Headline
स्वच्छता में धार्मिक संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान
स्वच्छता में धार्मिक संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान
लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश
लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश
इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज
इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत
निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी
निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम

सलमान की टाइगर 3 ने दुनियाभर में पार किया 240 करोड़ रुपये का आंकड़ा

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म टाइगर 3 ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।फिल्म को दिवाली (12 नवंबर) के खास मौके पर हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में भी सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान के अलावा कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में हैं।अब सलमान ने टाइगर 3 की सफलता पर प्रतिक्रिया दी और सारा श्रेय दर्शकों को दिया।

सलमान ने बताया, मैं टाइगर 3 को मिल रहे बेशुमार प्यार के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा करूंगा और उन्हें ही सारा श्रेय दूंगा। दर्शकों ने फिल्म को शानदार शुरुआत दी और मुझे खुशी है कि टाइगर फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग भी सफल रहा। यह फिल्म मेरे दिल के करीब है।उन्होंने कहा, फिल्म को इस तरह का प्यार मिलता देखना वाकई खास है। उम्मीद है कि फिल्म दुनिया भर के दर्शकों का मनोरंजन करती रहेगी।

सलमान की टाइगर 3 ने अब तक सिर्फ भारत में 146 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है तो वहीं फिल्म ने दुनियाभर में 240 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।इस खबर की पुष्टि यशराज फिल्म्स की ओर से की गई है।उन्होने लिखा, उत्सवों से भरा सप्ताह। टाइगर 3 दिलों और सिनेमाघरों पर राज कर रही है। फिल्म को अपने नजदीकी बड़ी स्क्रीन पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में देखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top