Headline
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
कानों में सीटी या भनभनाहट को न करें नजरअंदाज, टिनिटस का हो सकता है संकेत
कानों में सीटी या भनभनाहट को न करें नजरअंदाज, टिनिटस का हो सकता है संकेत
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने न्यू कैंट रोड के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर लगाया आतंकवादी प्रवृतियों के साथ खड़े होने का आरोप

अविकल उत्तराखंड/ कर्नाटक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में एक चुनावी रैली में भाषण की शुरुआत जय श्री राम और जय बजरंग बली के नारों से करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह आतंकी साजिश पर आधारित डॉक्यूमेंट्री-फिल्म केरल स्टोरी का विरोध कर आतंकवादी प्रवृत्तियों के साथ खड़ी है।

प्रधानमंत्री ने कहा,बम, बंदूक और पिस्टल की आवाज तो सुनाई देती है लेकिन भीतर से समाज को खोखला करने की आतंकी साजिश की आवाज नहीं सुनाई देती है। इस तरह के आतंक पर कोर्ट ने भी चिंता जताई है। ‘केरल स्टोरी फिल्म की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है जो ऐसी ही एक आतंकी साजिश पर आधारित है। मोदी ने कहा, ऐसा कहा जाता है कि ‘केरल स्टोरी’ की कहानी सिर्फ एक राज्य में आतंकवादी साजिशों पर आधारित है। देश के इतने खूबसूरत राज्य केरल में चल रही आतंकवादी साजिश, जहां के लोग इतने मेहनती और प्रतिभाशाली हैं, इस फिल्म में दिखाया गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि लेकिन, देश का दुर्भाग्य देखिए कि आज कांग्रेस इस आतंकवादी प्रवृत्ति के साथ खड़ी नजर आ रही है, जो समाज को बर्बाद कर रही है। मोदी ने कांग्रेस और जो प्रतिबंधित पीपुल्स फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की राजनीतिक शाखा एसडीपीआई के बीच सांठगांठ की ओर इशारा करते हुए कहा,इतना ही नहीं, कांग्रेस इस तरह की आतंकवादी प्रवृत्ति वाले लोगों के साथ पिछले दरवाजे से राजनीतिक सौदेबाजी भी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top