Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकी ढेर

कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवाद-रोधी अभियान शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी है। मुठभेड़ के दूसरे दिन सुरक्षाबलों को बड़ी सफलताा मिली है। सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों ने कुलगाम मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही इलाके में तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। अधिकारियों ने बताया कि कुलगाम के नेहामा इलाके के समनो में रातभर की शांति के बाद शुक्रवार तडक़े गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को इलाके में आतंकियों के होने की सूचना के बाद कुलगाम के नेहामा गांव की घेराबंदी कर दी थी और खोजबीन अभियान शुरू किया था।

उन्होंने बताया कि आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोली चलाई, जिसके बाद खोजबीन अभियान मुठभेड़ में बदल गया।
अधिकारियों ने बताया कि जिस जगह आतंकियों की मौजूदगी दर्ज की गई उसे सुरक्षाबलों ने चारों ओर से घेर लिया है, लेकिन रात के समय इस अभियान को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top