Headline
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला
पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला

19 वर्षीय कॉलेज छात्रा से सरकारी फ्लैट में सामूहिक दुष्कर्म, 2 युवक गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के चेंबूर में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के एक फ्लैट में 19 साल की कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडि़ता को पहले पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने कोल्ड ड्रिंक में दवा मिलाकर बेहोश कर दिया और फिर अपने दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 20 नवंबर तक हिरासत में भेज दिया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पीडि़ता और आरोपी दोनों के पिता भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में ही काम करते हैं। पीडि़ता का परिवार मूल रूप से महाराष्ट्र के पालघर का रहने वाला है। लडक़ी अपने पिता के पास रहने के लिए आई हुई थी।घटना के दिन पीडि़ता आरोपी युवक के घर कुछ सामान लेने गई थी। इस दौरान युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को बेहोश कर दिया और फिर दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया।

पकड़े गए मुख्य आरोपी की पहचान अजीत कुमार यादव (26) के रूप में हुई है। वो पीडि़ता को पहले से जानता था।घटना वाली रात अजीत का परिवार बाहर गया हुआ था, इसलिए उसने अपने दोस्त प्रभाकर यादव को घर बुलाया था।चेंबूर पुलिस के मुताबिक, घटना 15 नवंबर की रात हुई है। होश आने पर पीडि़ता ने घटना की जानकारी परिचितों को दी और मामले का खुलासा हुआ। पीडि़ता ने अगले दिन सुबह पुलिस में शिकायत की।

पीडि़ता के शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।उन पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार), 376डी (सामूहिक बलात्कार), 328 (जहर के माध्यम से चोट पहुंचाना) और 34 (एक ही इरादे से व्यक्तियों द्वारा किए गए कार्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने घटनास्थल से कोल्ड ड्रिंक के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top