Headline
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोहली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोहली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग
राजस्व अर्जन बढ़ाने वाले सभी विभाग परियोजना से जुड़कर ले सकेंगे आवश्यक तकनीकी एवं अन्य सहयोग: मुख्य सचिव
राजस्व अर्जन बढ़ाने वाले सभी विभाग परियोजना से जुड़कर ले सकेंगे आवश्यक तकनीकी एवं अन्य सहयोग: मुख्य सचिव
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी
जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश

लापता व्यक्ति को गुलदार ने बनाया शिकार, मिला क्षत-विक्षत शव

अल्मोड़ा। भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे काकड़ीघाट क्षेत्र में दिवाली वाले दिन से लापता युवक का शव जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला, युवक को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पर वन विभाग व प्रशासन की टीम मौके की ओर रवाना हो गई है। अल्मोड़ा भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे समीपवर्ती सड़का गांव के 32 वर्षीय जीवन सिंह नेगी दिवाली वाले दिन हल्द्वानी से नौकरी करके अपने घर जा रहे थे। तभी से वह लापता थे, परिजनों द्वारा उनकी लगातार खोज की जा रही थी, रास्ते से गुजर रही एक महिला ने खून से सने कपड़े और मोबाइल देखा तो उसने गांव वालों को इसकी सूचना दी।

गांव वालों की सूचना पर जीवन के भाई पूर्व ग्राम प्रधान दिवान सिंह नेगी ग्रामीणों को साथ लेकर जंगल की ओर रवाना हुए। राजमार्ग से काकड़ीघाट–जाला मोटर मार्ग पर हनुमान मंदिर के ठीक ऊपर जंगल में जीवन के कपड़े व खून के निशान दिखाई दिए। कुछ दूरी पर बरसाती नाले पर जीवन का क्षत-विक्षत शव मिला। घटना से जीवन के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर प्रशासन व वन विभाग की टीम भी घटना स्थल को रवाना हुई।

बताया जा रहा है कि, दिवाली वाले दिन शाम को उक्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाही जल्दी बंद हो गई, जिस वजह से जीवन को कोई वाहन नहीं मिला होगा और उसने पैदल ही चलने का फैसला किया और रास्ते में गुलदार ने उसे अपना निवाला बना लिया। जहां शव मिला वहा से जीवन के घर की दूरी लगभग 3 किलोमीटर के आसपास होगी। ग्रामीणों के अनुसार गुलदार इलाके में पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top