Headline
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग
बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग

रोपवे में अटके लोगों का एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू 

देखें वीडियो-कैसे जाबांजों ने हवा में लटके रोपवे में फंसी जिंदगी बचाई

SDRF ने भट्टा फॉल रोपवे, मसूरी में किया मॉक अभ्यास

देहरादून। उत्तराखण्ड में संचालित रोपवे इमरजेंसी के लिए आयोजित संयुक्त मॉक अभ्यास में एसडीआरएफ, पुलिस, आइटीबीपी,एनडीआरफ, अग्निशमन , स्वास्थ्य विभाग ने हिस्सा लिया। भट्टा फॉल मसूरी रोपवे में आयोजित मॉक ड्रिल में SDRF टीम के जवानों ने रोप रेस्क्यू की विभिन्न तकनीकों का प्रयोग करते हुए रोपवे पर बीच में अटकी ट्रॉली तक अपनी पहुँच बनाई व ट्रॉली में सवार लोगों को एक-एक रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया।

झारखण्ड राज्य के देवघर में त्रिकूट पहाड़ रोपवे दुर्घटना के उपरान्त अपने प्रदेश में इस प्रकार की घटनाओं के न्यूनीकरण हेतु समय समय पर मॉक ड्रिल आयोजित की जाती रही है, जिसमे SDRF द्वारा प्रतिभाग कर अपनी कार्यदक्षता एवम कुशलता को निरन्तर बढ़ाया जाता है। मॉक ड्रिल का उद्देश्य इस प्रकार की घटना में प्रतिवादन व पूर्व तैयारी करना था, जिससे ऐसी घटनाओं में कम से कम समय में त्वरित प्रतिवादन कर जान-माल की हानि का न्यूनीकरण किया जा सके साथ ही अन्य बचाव इकाईयों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रेस्क्यू कार्य में निपुणता व कुशलतापूर्वक कार्य किया जा सके।

एसडीआरएफ द्वारा अपनी रेस्क्यू क्षमता व कार्यकुशलता को बढ़ाने हेतु समय-समय पर जनपद एवं राज्य स्तर पर आयोजित की जाने वाली मॉक ड्रिल में भी प्रतिभाग किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top