Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

सिलक्यारा सुरंग से निकली उम्मीदों की किरण, 39 मीटर तक पहुंचाया गया पाइप

कोई अड़चन नहीं आयी तो गुरुवार की सुबह तक 41मजदूर लेंगे खुली हवा में सांस

सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन अपडेट

सिलक्यारा, उत्तरकाशी। दीवाली की सुबह से सुरंग में फंसे मजदूरों तक पहुँचने में अब 30-35 मीटर की दूरी रह गयी है। रात को चली आगर मशीन ने ड्रिल कर 18 मीटर पाइप सुरंग में डाल दिये है। अब कुल 39 मीटर तक पाइप पहुंच गए हैं। मजदूर लगभग 70 मीटर की दूरी पर फंसे हुए हैं। एनएचएआईडीसीएल के एमडी महमूद अहमदने बताया कि देर रात तक तीन पाइप और इन्सर्ट किये गए हैं। देर रात तक और भी पाइप सुरंग में डाले जाएंगे।

उम्मीद जताई जा रही है कि अगर ड्रिलिंग में किसी प्रकार की अड़चन नहीं आये तो गुरुवार की सुबह तक फंसे मजदूर खुली हवा में सांस लेंगे। सुरंग में यह उम्मीद की किरण को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों ने मीडिया को विशेष जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि बड़कोट इलाके से भी रेस्क्यू टनल के 7 मीटर से अधिक खुदाई कर दी गयी है।

उन्होंने बताया कि सुरंग में फंसे मजदूरों से ऑडियो संपर्क भी स्थापित कर दिया गया। उन्हें आवश्यक कपड़े,दवा व बना खाना लगातार भेजा जारहा है। इसके अलावा मजदूरों के मानसिक मनोबल को बढ़ाये जाने के लिए एक्सपर्ट की सहायता भी ले रहे हैं। यही नहीं, पूरे प्रदेश में फंसे मजदूरों की सुरक्षा व जिंदगी के लिए दुआ और प्रार्थना के लिए हजारों हाथ भी उठे हुए हैं।मजदूर लगभग 70 मीटर की दूरी पर फंसे हुए हैं।

प्रेस वार्ता में उत्तराखंड सरकार के विशेष कार्याधिकारी भास्कर खुल्बे, सचिव नीरज खैरवाल,जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला,महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, एनएचएआईडीसीएल के एमडी महमूद अहमद, कमांडेंट एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top