Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

फिर से गंभीर श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, 400 के पार दर्ज किया गया एक्यूआई

दिल्ली- एनसीआर। देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण बरकरार है। प्रदूषण के कारण दिल्ली की हवा फिर से गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शनिवार सुबह राजधानी के कई इलाकों में 400 के पार एक्यूआई दर्ज किया गया है। जहांगीरपुरी में 468, बवाना में 466, आनंद विहार में 450, अशोक विहार में 441, द्वारका सेक्टर-8 में 439, बुराड़ी में 427, आईजीआई एयरपोर्ट पर 423, आईटीओ पर 388, आया नगर में 383 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

वहीं, शुक्रवार को दिल्ली के दो तिहाई इलाकों में प्रदूषण का सूचकांक 400 के पार रहा। वहीं दिल्ली-एनसीआर में फरीदाबाद और दिल्ली 415 एक्यूआई के साथ सबसे ज्यादा प्रदूषित रहे। जो बृहस्पतिवार के मुकाबले 25 अंक ज्यादा है। वहीं शुक्रवार को गाजियाबाद में प्रदूषण सूचकांक 401, ग्रेटर नोएडा में 365, गुरुग्राम में 335 और नोएडा में 367 एक्यूआई दर्ज किया गया। सोमवार तक दिल्ली को प्रदूषण से राहत मिलने के आसार नहीं है। 27 नवंबर को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बूंदा बांदी हो सकती है, जिससे कुछ राहत मिलने का अनुमान है।
विशेषज्ञों की माने तो पड़ोसी राज्यों में जल रही पराली व स्थानीय कारणों के साथ मौसमी दशाएं प्रतिकूल बनी हुई हैं। हवाओं की गति काफी कम है। वहीं सर्द हवाओं के कारण प्रदूषण के कण फैल नहीं पा रहे। यहीं कारण है कि आसमान में स्मॉग की मोटी चादर छाई रही।

सामान्य से दो डिग्री कम रहा न्यूनतम पारा
दिल्ली में पूर्व दिशाओं से चल रही हवाओं के कारण सुबह का तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे गिर गया। अनुमान है कि शनिवार को तापमान में कुछ और गिरावट हो सकती है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार 27 नवंबर को मौसमी बदलाव के कारण हल्की बूंदा बांदी होने की संभावना है। वहीं न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट का अनुमान है। वहीं 30 नवंबर तक सुबह के समय धुंध छाए रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top