Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा जवानों के भरोसे, शिफ्ट में दे रहे हैं ड्यूटी

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा सिर्फ 12 पुलिस व पीएसी जवानों के भरोसे है। कपाट बंद होने के बाद से ये जवान दो-दो शिफ्ट में 12-12 घंटे ड्यूटी दे रहे हैं। लेकिन शासन, प्रशासन द्वारा केदारनाथ के स्वर्णमंडित गर्भगृह व मंदिर सहित वहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की सुरक्षा का कोई खाका नहीं बनाया है। इस बार अभी तक आईटीबीपी भी धाम में तैनात नहीं हो पाई है। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बीते वर्ष शीतकाल में मंदिर की सुरक्षा को लेकर शासन को पत्र लिखकर केदारनाथ में आईटीबीपी की तैनाती के लिए कहा था। तब, जनवरी से अप्रैल तक आईटीबीपी की एक प्लाटून तैनात की गई थी। लेकिन इस वर्ष केदारनाथ के कपाट बंद होने के दस दिन बाद भी शासनस्तर पर आईटीबीपी की तैनाती को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

केदारनाथ के वरिष्ठ तीर्थपुरोहित श्रीनिवास पोस्ती का कहना है कि केदारनाथ मंदिर व केदारपुरी की सुरक्षा में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। सरकार को वहां पुलिस के साथ आईटीबीपी या सेना की टुकड़ी जल्द तैनात करनी चाहिए। धाम में पुनर्निर्माण के दूसरे चरण के कार्य दिसंबर में पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। इन दिनों धाम में डीडीएमए सहित कई कार्यदायी संस्थाओं के 350 से अधिक मजदूर काम कर रहे हैं।कपाट बंद होने के बाद से केदारनाथ में 15 पुलिस-पीएसी के जवान तैनात हैं। पूरे शीतकाल में रोस्टर के हिसाब से धाम में जवान तैनात किए जाएंगे। पुलिस हेड क्वार्टर से केदारनाथ में आईटीबीपी की तैनाती को लेकर शासन को पत्र भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top