Headline
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
‘मां इंटी बंगारम’ ने सिनेमाघरों में दी दस्तक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन 
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है सरकार- सीएम
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
त्रिवेणी घाट से गंगा कॉरिडोर तक- अर्द्धकुंभ-2027 की परियोजनाओं पर डीएम ने की विस्तृत समीक्षा
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश

जल संस्थान कर्मियों ने भविष्यनिधि कार्यालय में क्षेत्रीय आयुक्त से की मुलाकात,रखी ये मांग

देहरादून।आज उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन संयुक्त मोर्चा के मुख्य संयोजक रमेश बिंजोला के नेतृत्व में क्षेत्रीय आयुक्त भविष्यनिधि कार्यालय जीएमएस रोड देहरादून को ज्ञापन प्रेषित किया गया l जिसमें अवगत कराया गया है कि उत्तराखंड जल संस्थान में कार्यरत कार्मिकों के भविष्य निधि धनराशि जो सेविंग खाते के रूप में संचालित की जा रही है जिस पर बैंकों द्वारा 3% ब्याज दिया जा रहा है जबकि उत्तराखंड सरकार के अन्य राजकीय कार्मिकों को एवं निगमों के कार्मिकों को भविष्य निधि की धनराशि पर 7% की दर से वार्षिक ब्याज दिया जा रहा है जिससे कर्मचारियों को भविष्य निधि मद में बहुत अधिक आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है यदि कर्मचारियों द्वारा भविष्य निधि में जमा धनराशि की एफडीआर बनाई जाती है तो उस पर बैंक द्वारा टीडीएस काटा जाता है जिससे कर्मचारियों को दोहरा नुकसान हो रहा है कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर पांच से छह लाख तक धनराशि का भुगतान हो रहा है इससे पूर्व भी सरकार एवं शासन को पत्र प्रेषित किए जा चुके हैं परंतु कार्रवाई वर्तमान तक भी अपेक्षित है।

मुख्य संयोजक रमेश बिंजोला द्वारा बताया गया है कि यदि इस पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की जाती है तो प्रकरण को माननीय मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जाएगा l इस अवसर पर संयुक्त मोर्चा के संयोजक श्याम सिंह नेगी, शिशुपाल सिंह रावत, प्रेम किशोर कुकरेती संदीप मल्होत्रा,प्रवीण गुसाईं, जगमोहन सिंह बिष्ट, रामचंद्र सेमवाल रमेश चंद शर्मा,लाल सिंह रौतेला डीपी बद्री,चतर सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top