Headline
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश

डीएनए जांच पर कांग्रेस सड़क पर, प्रदेश में फूंके पुतले
भाजपा ने महेश नेगी समेत 4 विधायक किये तलब

डीएनए जांच पर कांग्रेस सड़क पर, प्रदेश में फूंके पुतलेभाजपा ने महेश नेगी समेत 4 विधायक किये तलब

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून 22 अगस्त । गणेश चतुर्दशी के शुभ दिन कांग्रेस और भाजपा में काफी हलचल नजर आयी। शारीरिक शोषण के आरोप में घिरे भाजपा विधायक महेश नेगी  के डीएनए जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने देहरादून समेत सभी जिला मुख्यालयों व शहरों में पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन किया।

शनिवार को देहरादून में भाजपा सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता

उधर, भाजपा के अध्यक्ष बंशीधर भगत ने महेश नेगी समेत भाजपा के चार विधायकों को नोटिस देकर 24 अगस्त को पार्टी कार्यालय में तलब किया है। चार विधायकों को तलब कर भाजपा ने स्वंय के अनुशासित पार्टी होने का हवाला भी दिया। शनिवार को प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू भी देहरादून की अहम बैठकों में शामिल हुए।

भाजपा के चार विधायक महेश नेगी, देश राज कर्णवाल, पूरण सिंह फर्त्याल व  कुंवर प्रणव 24 अगस्त को अपने से सम्बंधित मामलों में अपनी बात कहेंगे।

इस बीच, आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के 48 घंटे बाद कांग्रेस ने सेक्स स्कैंडल में घिरी भाजपा के खिलाफ पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया। और भाजपा को कठघरे में खड़ा करते हुए विधायक के डीएनए जांच की मांग की। देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के शुक्रवार दोपहर को दिए गए निर्देश के बाद  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा का पुतला फूंका।

शारीरिक शोषण के आरोप में घिरे भाजपा विधायक महेश नेगी समेत चार विधायकों को भाजपा ने 24 अगस्त को तलब किया

प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद्र शर्मा ने किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पुलिस पीड़िता की FIR दर्ज नही कर रही है। और इस मुद्दे पर पीड़िता को ही परेशान कर रही है।

भाजपा उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू देहरादून पार्टी मुख्यालय में ( नीली शर्ट व बिना मास्क के)

उधर, भाजपा विधायक महेश नेगी सेक्स स्कैंडल में घिरने से पार्टी भी कठघरे में है। पीड़िता अपनी बेटी व विधायक महेश नेगी के डीएनए कराने की मांग कर रही है। दोनो ओर से थाने में मामला दर्ज कराया हुआ है। इस मुद्दे पर कांग्रेस व आप पार्टी सड़क पर उतर कर भाजपा को घेर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top